Categories: शिक्षा

UPSC CSE Reserve List 2024: सिविल सेवा परीक्षा 2024 की रिजर्व लिस्ट जारी, जानें किसे मिली सफलता

UPSC CSE Reserve List 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 की रिजर्व लिस्ट जारी की है, जिसमें 114 अतिरिक्त उम्मीदवारों को IAS, IPS, IFS और अन्य सेवाओं में मौका मिला है. उम्मीदवार अपना नाम www.upsc.gov.in पर देख सकते हैं.

Published by Mohammad Nematullah

Union Public Service Commission: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए आरक्षित सूची जारी कर दी है. इस सूची में IAS, IPS, IFS और अन्य केंद्रीय सेवाओं जैसी विभिन्न प्रतिष्ठित सेवाओं में चयन के लिए पात्र 114 अतिरिक्त उम्मीदवार शामिल है. उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर अपने नाम देख सकते है. UPSC ने बताया कि यह आरक्षित सूची सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नियम 20(4) और 20(5) के तहत तैयार की गई है.

सूची में 114 उम्मीदवार शामिल

 UPSC ने बताया है यह कि आरक्षित सूची सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नियम 20(4) और 20(5) के तहत तैयार किया गया हैै. अंतिम परिणामों के बाद आयोग उन उम्मीदवार की एक संयुक्त  सूची तैयार करता है जो मेरिट क्रम में मुख्य चयन सूची से नीचे रैंक पर है. रिक्तियां उपलब्ध होने पर इन उम्मीदवार के चयन पर विचार किया जाता है.

इस बार कुल 114 उम्मीदवारों का चयन हुआ है

  • सामान्य श्रेणी:    94 उम्मीदवार
  • ओबीसी:   13 उम्मीदवार
  • ईडब्ल्यूएस:   5 उम्मीदवार
  • एससी:   1 उम्मीदवार
  • एसटी:   1 उम्मीदवार

ये उम्मीदवार सफल हुए

Related Post

 चयनित उम्मीदवार में स्वप्रल चौहान, अनिरुद्ध राय, कार्तिक बनर्जी, शिवानी चौधरी, हर्ष मांडलिक, अजय यादव, जया सहाय, प्रिया जैन, अनम आमिर और हरनीत सिंह सूदन जैसे नाम शामिल है. पूरी सूची यूपीएससी की वेबसाइट पर देखें.

सिविल सेवा परीक्षा तीन अलग-अलग चरणों में आयोजित

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है. इसके माध्यम से आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य केंद्रीय ग्रुप ए और बी सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है. यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है. प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार. हर साल लाखों उम्मीदवार परीक्षा देते है. लेकिन कुछ ही प्रतिभाशाली उम्मीदवारों का चयन हो पाता है. यह आरक्षित सूची उन मेहनती उम्मीदवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है जिनके पास अब प्रशासनिक सेवा में योगदान देने का अवसर है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026