Categories: शिक्षा

UP Board Result 2025: कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12 वीं का रिजल्ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड जल्द ही हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस साल बोर्ड परीक्षा में लगभग 54 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। सभी परीक्षार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Published by Jaydeep Chikhaliya

दो शिफ्ट में हुई थी यूपी बोर्ड परीक्षा

बता दें कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक दो शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में कुल 54.38 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 27.40 लाख हाईस्कूल और 26.98 लाख इंटरमीडिएट के विद्यार्थी थे। यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने जरूरी होते हैं। यदि किसी छात्र को एक या दो विषयों में इससे कम अंक प्राप्त होते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर मिलता है। वहीं, अगर कोई छात्र इस परीक्षा में भी पासिंग अंक प्राप्त नहीं कर पाता, तो उसे फेल घोषित कर दिया जाता है।

ऐसे देख सकते हैं UP Board Result 2025

सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद, अपने रोल नंबर को दर्ज कर लॉग इन करें।
अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
रिजल्ट देखने के बाद, आप इसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट निकाल कर रख लें

Related Post

UP Board Result 2025 इस दिन आएगा

रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे छात्रों को यह बता दें कि कॉपी का मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है। अब नंबर का टैबुलेशन का काम अंतिम चरण में है। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट को जारी करने की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है और रिजल्ट के नोटिफिकेशन का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे अधिकारियों के पास अंतिम स्वीकृति के लिए भेजा गया है। पिछले वर्ष 20 अप्रैल 2024 को यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम जारी किए गए थे। हाई स्कूल में कुल 89.55% स्टूडेंट्स पास घोषित किए गए थे, जबकि इंटरमीडिएट में 82.60% स्टूडेंट्स पास घोषित किए गए थे। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 20 अप्रैल के आस पास ही रिजल्ट जारी होंगे।

Jaydeep Chikhaliya
Published by Jaydeep Chikhaliya

Recent Posts

Viral Video: सावधान! आइसक्रीम के डिब्बे के तले छुपा था जहरीला राज, देखते ही चीख पड़ी महिला

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें आइसक्रीम…

March 23, 2026

क्या 2 साल में घने अंधेरे में डूब जाएगी धरती? सैटेलाइट्स पर AI हमले की चेतावनी! वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Satellite Apocalypse Warning: अंतरिक्ष से एक ऐसी चेतावनी आई है, जिसने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों…

March 23, 2026

Morning Routine: सुबह के पहले 2 घंटे बदल सकते हैं आपकी ज़िंदगी! बस उठते ही फॉलो करें ये टिप्स

Morning Routine: सुबह का समय दिन का सबसे ज़रूरी हिस्सा होता है. आपकी आदतें, जिनमें…

March 23, 2026

PM Modi Parliament speech LIVE: इजराइल-ईरान युद्ध पर संसद में बोले पीएम मोदी, कहा- लोगों के जीवन पर हो रहा विपरीत असर

PM Modi Parliament speech LIVE : पीएम नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में मिडिल ईस्ट में…

March 23, 2026