Categories: शिक्षा

RBSE 10th toppers prize list 2026: राजस्थान बोर्ड के 10वीं टॉपर्स को इस बार क्या-क्या मिलेगा, जानें यहां…

RBSE 10th toppers prize list 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 20 मार्च को जारी होगा. टॉपर्स को पुरस्कार और नकद राशि मिलेगी, साथ ही पहली बार टॉप 100 स्टूडेंट्स की लिस्ट भी सार्वजनिक होगी.

Published by sanskritij jaipuria

RBSE 10th toppers prize list 2026: राजस्थान बोर्ड माध्यमिक (कक्षा 10वीं) का रिजल्ट जल्द ही घोषित कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी में नतीजे सार्वजनिक किए गए हैं. हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया जाएगा, हालांकि इस बार पुरस्कार राशि में कटौती की गई है.

रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दी गई वेबसाइट्स पर विजिट किया जा सकता है:

rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
digilocker.gov.in

पहली बार टॉप 100 स्टूडेंट्स की लिस्ट

राजस्थान बोर्ड ने आज रिजल्ट जारी कर दिया है और पहली बार 10वीं व 12वीं के टॉप 100 स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की गई है. ये फैसला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया. इससे पहले केवल टॉप 3 छात्रों के नाम ही सार्वजनिक किए जाते थे. साथ ही, राजस्थान प्राथमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर ने आज ही 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक भी जारी किया.

राजस्थान बोर्ड टॉपर्स को मिलने वाले पुरस्कार

हर साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिला लेवल पर 70% और राज्य लेवल पर कम से कम 75% अंक पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाता है. इसके अलावा, अलग-अलग सरकारी योजनाओं के तहत मेधावी छात्रों को लैपटॉप और नकद पुरस्कार दिए जाते हैं. इस बार इनाम राशि में बदलाव किए गए हैं.

इंदिरा प्रियदर्शिनी/पद्माक्षी पुरस्कार

मेधावी लड़कियों के लिए शुरू की गई इस योजना का नाम बदलकर पद्माक्षी कर दिया गया है. कटौती के बाद इनाम राशि इस प्रकार है:

 कक्षा 8 में टॉप करने वाली लड़कियों को ₹25,000 (पहले ₹40,000)
 कक्षा 10 में टॉप करने वालों को ₹50,000 (पहले ₹75,000)
 कक्षा 12 में टॉप करने वालों को ₹75,000 (पहले ₹1,00,000)

पहले कक्षा 12 में टॉप करने वाली लड़कियों को स्कूटी भी मिलती थी, लेकिन अब ये सुविधा बंद कर दी गई है.

Related Post

मुख्यमंत्री शिक्षा अलंकार पुरस्कार योजना

आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग के मेधावी छात्रों को इस योजना के तहत ₹50,000 और प्रमाण पत्र मिलेगा.

 आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EBC) प्रोत्साहन योजना

इस योजना के तहत 8 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को ₹15,000 और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा. आवेदन राजस्थान SSO पोर्टल पर करना होगा.

एकल पुत्री/द्विपुत्री योग्यता पुरस्कार योजना

यह योजना राज्य की होनहार बेटियों को सम्मानित करने और शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है. कक्षा 10 में ₹3,100 और कक्षा 12 में ₹51,000 तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा.

गार्गी पुरस्कार/बालिका पुरस्कार

राजस्थान में 75% या उससे अधिक अंक पाने वाली लड़कियों को 10वीं में ₹3,000 और 12वीं में ₹5,000 दिए जाएंगे. आवेदन शाला दर्पण वेबसाइट पर आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मार्कशीट अपलोड करके किया जा सकता है.

परीक्षा और स्टूडेंट्स की डिटेल

राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक राज्य के 6,195 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं. इस साल 10,68,078 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी और अब वे अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें.

  

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Rajasthan Board 10th Result 2026: कौन हैं नंदिनी विजय? 600 में 595 अंक हासिल करके कर दिया कमाल

Who is Nandini Vijay: दौसा की छात्रा नंदिनी विजय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.17%…

March 24, 2026

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा नहीं मिलेगा इस जाति का लाभ

Scheduled Caste Status: सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी मंगलवार को एक बड़ा फैसला सुनाया है…

March 24, 2026

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया क्लास 10 का रिजल्ट, तुरंत परिणाम जानने के लिए ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने क्लास 10वीं का रिजल्ट…

March 24, 2026