MBOSE Class 10 Result 2026 Out: काफी समय से इंतजार कर रहे बच्चों का सब्र अब खत्म हो गया है. मेघालय बोर्ड एमबीओएसई एसएसएलसी ने आज 1 1 बजे आज, 7 अप्रैल, 2026 को अपना रिजल्ट जारी कर दिया है. सभी बच्चे ऑफिशियल वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आज घोषित हुए नतीजों के मुताबिक बच्चों को अपनी आगे की तैयारी करने का मौका मिलेगा. अगर आपको नहीं पता है कि आप अपना रिजल्ट कैसे चेक करें तो आइए जानते हैं परिणाम चेक करने का तरीका-
इस साल रिजल्ट केवल डिजिटल प्रारूप में प्रकाशित किए गए हैं. बोर्ड ने साफ किया है कि शिलांग या तुरा में उसके गवर्नर्स का कोई भौतिक प्रदर्शन नहीं होगा.
MBOSE Class 10 Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?
सभी कैंडिडेट्स अपना MBOSE Class 10 Result 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
MBOSE SSLC Class 10 के ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट mbose.in पर जाएं.
‘MBOSE SSLC Class 10 Result’ के लिंक पर क्लिक करें.
कैंडिडेट लॉगिन पेज पर, अपनी लॉगिन डिटेल्स – रोल नंबर और जन्म तिथि डालें.
‘Submit’ पर क्लिक करें.
आपका MBOSE SSLC Class 10 Result 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
अपनी डिटेल्स चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें.
नोट- बच्चों को ये पक्का कर लेना चाहिए कि वे बाद में अपने-अपने स्कूलों से अपनी ऑफिशियल MBOSE SSLC Class 10 Result शीट जरूर ले लें. बोर्ड द्वारा जारी की गई ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल है और बाद में सिर्फ ऑफिशियल मार्कशीट ही मान्य होगी.
MBOSE SSLC Result 2026 ऑफिशियल वेबसाइट
सभी बच्चे अपने MBOSE SSLC Result 2026 के ऑनलाइन स्कोरकार्ड नीचे दी गई ऑफिशियल वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं:
mbose.in
mboseresults.in
megresults.nic.in

