Categories: शिक्षा

Sainik School में दाखिला लेना है? बस कुछ घंटे बचे हैं आवेदन के लिए, फटाफट करें आवेदन

Sainik School Admission 2026: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है, अगर आपको भी सैनिक स्कूल में दाखिला लेना है तो जल्द इस तरह करें अप्लाई.

Published by Shristi S
AISSEE 2026 Registration: देशभर के सैनिक स्कूलों में दाखिला पाने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए आज बेहद अहम दिन है. ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 9 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक पूरी की जा सकती है. जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाकर फौरन आवेदन करें.

AISSEE 2026 आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

इस साल आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी और इसका अंतिम दिन आज, 9 नवंबर 2025 तय किया गया है. वहीं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 रात 11:50 बजे तक है. अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में अगर कोई गलती सुधारना चाहते हैं, तो 12 से 14 नवंबर 2025 के बीच एडिटिंग कर सकेंगे.

देश में तीन नए सैनिक स्कूल जोड़े गए

सरकार ने इस साल तीन और नए सैनिक स्कूलों को शामिल किया है, जिससे छात्रों के पास अब अधिक विकल्प होंगे. ये नए स्कूल हैं:

  • योगेश्वरी सैनिक स्कूल, महाराष्ट्र (अंबाजोगाई, बीड)
  • वादम नगर हायर सेकेंडरी स्कूल, गोवा (वास्को-गोवा)
  • श्री एसपीके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तमिलनाडु (नमक्कल)

पात्रता और आयु सीमा

कक्षा 6 के लिए:

  • छात्र का 5वीं कक्षा पास होना जरूरी है.
  • उम्र 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए (31 मार्च 2026 के अनुसार).

एप्लीकेशन फीस

  • जनरल, OBC, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी: ₹850
  • SC, ST कैटेगरी: ₹700

AISSEE 2026 की आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए New Candidate Registration लिंक पर क्लिक करें.
  • सभी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • अब लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
Shristi S
Published by Shristi S

Recent Posts

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026