Categories: दिल्ली

supreme court decision on stray dogs: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! इन जगहों से आवारा कुत्तों को तुरंत हटाएं

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने निर्देश दिया है कि शैक्षणिक संस्थानों, बस व रेलवे स्टेशनों और अस्पतालों के परिसरों से आवारा कुत्तों को हटाकर निर्धारित आश्रयों में रखा जाए और नसबंदी के बाद उन्हें उसी क्षेत्र में वापस न छोड़ा जाए, ताकि कुत्ते के काटने और रेबीज़ के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके

Published by Shivani Singh

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के खतरे पर फिर से कड़ा रुख अपनाते हुए अहम निर्देश जारी किए हैं. बेंच ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी-निजी शैक्षणिक संस्थान, बस और रेलवे स्टेशनों तथा अस्पतालों के परिसर से आवारा कुत्तों का प्रवेश रोका जाए, इन्हें सुरक्षित आश्रयों में स्थानांतरित किया जाए और नसबंदी के बाद उन्हें उसी क्षेत्र में वापस नहीं छोड़ा जाएगा ताकि कुत्ते के काटने और रेबीज़ के खतरों को रोका जा सके.

दरअसल, सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायालय ने निर्देश दिया कि ऐसे कुत्तों को निर्दिष्ट आश्रय स्थलों में पहुँचाया जाए. न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की तीन सदस्यीय विशेष पीठ ने आवारा कुत्तों के संबंध में कई निर्देश जारी किए, जिनमें राजमार्गों और एक्सप्रेसवे से मवेशियों और अन्य आवारा पशुओं को हटाकर उन्हें निर्दिष्ट आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करना शामिल है.

आवारा कुत्तों को संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्रों से हटाने के दिए सख्त निर्देश

पीठ ने अधिकारियों को कुत्तों के काटने की घटनाओं को रोकने के लिए सरकारी, निजी शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों के परिसरों में आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोकने का निर्देश दिया. इसने निर्देश दिया कि ऐसे संस्थानों से पकड़े गए आवारा कुत्तों को वापस उसी क्षेत्र में नहीं छोड़ा जाना चाहिए. पीठ ने अधिकारियों को राजमार्गों के उन हिस्सों की पहचान करने के लिए एक अभियान चलाने का भी निर्देश दिया जहाँ आवारा पशु अक्सर पाए जाते हैं. न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी के लिए निर्धारित की.

Related Post

Delhi Airport ATC Glitch: दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी! सैकड़ों फ्लाइट्स लेट, पायलट को मिल रहे Fake Alert; जानिए पूरा मामला

संस्थागत क्षेत्रों में कुत्तों के काटने की गंभीर समस्या से निपटने के निर्देश

3 नवंबर को, सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि वह संस्थागत क्षेत्रों में कुत्तों के काटने की गंभीर समस्या से निपटने के लिए अंतरिम निर्देश जारी करेगा, जहाँ कर्मचारी आवारा कुत्तों को खाना खिलाते और प्रोत्साहित करते हैं. शीर्ष अदालत राजधानी में कुत्तों के काटने से रेबीज़ फैलने की मीडिया रिपोर्ट के बाद 28 जुलाई को स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई कर रही है. इसने आवारा कुत्तों के मुद्दे को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सीमाओं से आगे बढ़ाते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस मामले में पक्ष बनाने का निर्देश दिया.

Delhi Traffic: Delhi में आज लग सकता है भयंकर ट्रैफिक जाम, इन जगहों पर आने-जाने से बचें, बागेश्वर बाबा की है पदयात्रा

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026