Categories: दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में राहत की सांस, इथियोपियाई ज्वालामुखी की राख का नहीं पड़ा असर, अब चीन की ओर रुख

इथियोपिया में (Ethiopia ) ज्वालामुखी विस्फोट (Volcano Eruption) से उठा राख (Ashes) का गुबार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) (Delhi-NCR) के लिए कोई खतरा पैदा नहीं कर सका है.

Published by DARSHNA DEEP

Ethiopian Volcanic Ash: इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट से उठा राख का गुबार ने दिल्ली-एनसीआर के लिए किसी तरह का कोई खतरा पैदा नहीं किया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यहा राख का गुबार ऊपरी वायुमंडल यानी (Upper Troposphere) में था, जिसकी वजह से धरती की सतह पर इसका किसी तरह का कोई खास असर नहीं देखने को मिला. 

राहत और वायु गुणवत्ता में क्या है सुधार?

जानकारी के मुताबिक, राख का गुबार सोमवार रात करीब 11 बजे दिल्ली पहुंचा और फिर गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा के ऊपर से गुज़रता हुआ दिखाई दिया. तो वहीं, मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप और हवा की रफ्तार की वजह से वायु गुणवत्ता में काफी सुधार देखने को मिला है. 

मौसम विभाग के महानिदेशक ने क्या दी जानकारी?

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राख का गुबार केवल ऊपरी वायुमंडल में ही है, इसलिए वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) या फिर स्थानीय मौसम पर इसका किसी तरह का कोई असर देखने को नहीं मिला है. 

Related Post

कैसी है वर्तमान स्थिति और आगे का क्या है रुख?

राख का यह गुबार अब पूरब की तरफ तेजी से बढ़ रहा है और इसका रुख चीन की तरफ हो गया है, जिससे दिल्ली-एनसीआर पर मंडराया संकट फिलहाल टल गया है, जिससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने राहत की सांस ली है. हांलाकि, इस सिर्फ और सिर्फ असर केवल ऊपरी वायुमंडल में होने की वजह से यह उड़ानों पर प्रभाव डाल सकता है, लेकिन आम जीवन पर इसका असर नहीं देखने को मिलेगा. 

मौसम विभाग ने क्या लगाया अनुमान ?

मौसम विभाग ने यह अनुमान लगाया है कि बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में कोहरा दिखाई देने की आशंका है, लेकिन यह ज्वालामुखी की राख से फिलहाल संबंधित नहीं है. तो वहीं, आने वाले दिनों में AQI का मिला-जुला रुख देखने को भी जल्द मिल सकता है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026