Categories: दिल्ली

New Delhi City Environment: कहां और कितनी एंटी-स्मॉग गन लगाने का मिला निर्देश? पढ़ें पूरी जानकारी

New Delhi City News: दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमिटी ने 1 अक्टूबर तक बड़ी इमारतों पर एंटी-स्मॉग गन लगाने का निर्देश दिया है। इस लेख में जानिए कहां और कितनी एंटी-स्मॉग गन लगनी हैं।

Published by Sharim Ansari

Anti-Smog Guns: मानसून अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुका है और अब सर्दियों का आग़ाज़ होने वाला है. इसी को लेकर राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमिटी (DPCC) ने सभी ऊंची व्यावसायिक इमारतों में एंटी-स्मॉग गन लगाने के निर्देश दिए हैं.

कब लागू होगा नियम ?

यह नियम इसी साल से लागू किया जा रहा है. यह बेहद ज़रूरी भी है क्योंकि इन ऊंची व्यावसायिक इमारतों में सभी व्यावसायिक कांप्लेक्स, मॉल, होटल, कार्यालय भवन, शैक्षणिक संस्थान और विश्वविद्यालय भी शामिल हैं. खासकर वो इमारतें जिनमें छह या उससे ज़्यादा मंज़िलें हैं.

हालांकि, 29 मई को यह नियम लागू किया गया था, लेकिन नियम लागू होने के साथ ही साल भर के लिए बने इस नियम में मानसून के दौरान इन एंटी-स्मॉग गन को छूट दे दी गई थी. यह छूट 15 जून से 1 अक्टूबर तक है, जिससे यह नियम पहली बार 2 अक्टूबर से लागू होगा. ऐसे में DPCC ने फिर से सभी को इसके लिए तैयार रहने के आदेश जारी किए हैं.

Thar Accident CCTV Video: रस्म करने के चक्कर में पहली मंज़िल से कुदा दी 17 लाख की कार, वीडियो हुआ वायरल

प्रदूषण का कारण व स्थिति

आदेश के मुताबिक, PM 10 और PM 2.5 प्रदूषण का कारण हैं. अक्टूबर 2024 से जनवरी 2025 तक PM 10 का औसत स्तर 420 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा. वहीं, PM 2.5 का स्तर 271 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा. इस दौरान प्रदूषण का स्तर भी गंभीर रहा. प्रदूषण 33 दिन खराब, 72 दिन बेहद खराब और 14 दिन गंभीर हालत में रहा. इस प्रदूषण को कम करने के लिए ऊंची इमारतों पर एंटी-स्मॉग गन लगाने का काम चल रहा है.

Related Post

2023 में भी 93 इमारतों पर एंटी-स्मॉग गन लगाई गई थीं. 2024 में 156 इमारतों पर एंटी-स्मॉग गन लगाई गईं. राजधानी में ऐसी इमारतों की कुल संख्या 200 के करीब बताई जा रही है.

ऐसी होनी चाहिए एंटी-स्मॉग गन

इसके नोजल से निकलने वाली पानी की बूंदें पाँच से 20 माइक्रोन की होनी चाहिए. इसकी क्षमता 75 से 100 मीटर तक पानी फेंकने की हों. इसे सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक, शाम 5:30 से 8:30 बजे तक और दोपहर 1:30 से 4:30 बजे तक चलाना होगा. इन एंटी-स्मॉग गन में केवल शुद्ध पानी का ही इस्तेमाल किया जाएगा.

इन जगहों पर लगाई जाएंगी एंटी-स्मॉग गन

कमर्शियल काम्प्लेक्स, मॉल, होटल जिनका निर्मित क्षेत्रफल 3,000 वर्ग मीटर या उससे अधिक है. कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान जिनकी छह या उससे अधिक मंजिलें हैं.

क्षेत्र के अनुरूप लगाई जाएंगी एंटी-स्मॉग गन

हर 5000 वर्ग मीटर निर्मित क्षेत्र में 1 गन लगाई जाएगी; 10,000 वर्ग मीटर निर्मित क्षेत्र में कम से कम 3; 15,000 वर्ग मीटर निर्मित क्षेत्र में कम से कम 4; 20,000 वर्ग मीटर निर्मित क्षेत्र में कम से कम 5; 25,000 वर्ग मीटर निर्मित क्षेत्र में कम से कम 6 स्मॉग गन लगाई जाएंगी.

घर के नजदीक आ जाए बाढ़ का पानी तो क्या करें? दिल्ली वाले ध्यान दें, बेहद काम आएगी ये खबर

Sharim Ansari

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026