Categories: दिल्ली

Noida Workers Protest: नोएडा में प्रदर्शन का असर, इन रास्तों पर लगा जाम; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. साथ ही चेतावनी दी है कि नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले रास्तों पर भारी जाम लग सकता है. यह परेशानी फैक्ट्री मजदूरों के चल रहे प्रदर्शन के कारण हो रही है.

Published by Preeti Rajput

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली पुलिस ने हाल ही में एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने बताया कि नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले रास्तों पर भारी जाम लग सकता है. यह परेशानी फैक्ट्री मजदूरों के चल रहे प्रदर्शन के कारण हो रही है. मजदूर वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. 

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

पुलिस ने यात्रियों से प्रभावित मार्ग से बचने और नोएडा में एंट्री करने वाले सराय काले खान से लेकर  DND फ्लाईओवर या कोंडली पुल होते हुए NH-24 का उपयोग करने का आग्रह किया है. यह एडवाइजरी तब जारी की गई जब नोएडा प्रशासन द्वारा मजदूरी बढ़ाने और श्रम सुधारों को लेकर आश्वासन के बाद मजदूरों का प्रदर्शन जारी है.

Related Post

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किया पोस्ट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने X पर लिखा कि ‘प्राइवेट फैक्ट्रियों के मज़दूरों के चल रहे आंदोलन की वजह से नोएडा में ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है. उन्होंने चिल्ला बॉर्डर (दिल्ली) से आने वाले नोएडा लिंक रोड को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है. चिल्ला बॉर्डर से नोएडा की ओर जाने वाले ट्रैफिक पर बहुत असर पड़ा है.’ पुलिस ने आगे लिखा कि ‘लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा उसी हिसाब से प्लान करें और नोएडा जाने के लिए DND का इस्तेमाल करें. नोएडा जाने वाले ट्रैफिक वाले सराय काले खां से DND का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर NH 24 – कोंडली ब्रिज का इस्तेमाल करके नोएडा मोड़ से नोएडा में आ सकते हैं.’

आंदोलन रहेगा जारी

अधिकारियों ने कहा कि ओवरटाइम का वेतन दोगुना, सप्ताह में अवकाश और समय पर वेतन देने के सख्त नियम लागू किए जाए, लेकिन प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने कहा कि वे लिखित आश्वासन मिलने तक यह आंदोलन खत्म नहीं करेंगे. नोएडा के सेक्टर 1, ब्लॉक 84 में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है. कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर वाहनों में आग लगा दी. जिसमें दो वाहन जलकर खाक हो गए. यह हिंसा उस दौरान हुई जब एक दिन पहले ही जिला प्रशासन की तरफ से कुछ उपायों की घोषणा की थी. जिसमें ओवरटाइम पर डबल वेतन, साप्ताहिक छुट्टी और समय पर वेतन जैसे कदम शामिल थे.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

‘इच्छाधारी नागिन जी…’, प्रियंका और अभिषेक में छिड़ी जुबानी जंग; यूट्यूबर की पोस्ट ने मचाया बवाल

Priyanka Chahar Chaudhary vs Abhishek Malhan: टीवी की नागिन प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक मल्हान…

April 13, 2026

Mesh Sankranti 2026: 14 या 15 अप्रैल, जानें कब है मेष संक्रांति; क्या है सही तिथि और शुभ मुहूर्त?

Mesh Sankranti 2026 Kab Hai: इस साल लोगों के मन में मेष संक्रांति का पर्व…

April 13, 2026

बंगाल के मतदाता पिस रहे हैं…आखिर किस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने EC को लगाई फटकार?

West Bengal SIR: कोर्ट ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि रोज 1000 दस्तावेज देखे…

April 13, 2026

Android यूजर्स सावधान, Google Gemini में बड़ी सुरक्षा चूक! हैकर्स के निशाने पर यूजर्स का पर्सनल डेटा

Gemini AI security issue: CloudSEK के सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म BeVigil ने जब टॉप एंड्रॉइड ऐप्स की…

April 13, 2026