Categories: दिल्ली

दिल्ली ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन आया सामने! जम्मू-कश्मीर के तारिक को बेची गई थी कार

Delhi Red Fort Bomb Blast: दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार की शाम को एक कार विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई. इस घटना में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं.

Published by Shubahm Srivastava

Delhi Bomb Blast Latest Update: दिल्ली में लाल किले के पास हुए भीषण कार धमाके की जांच भी तेज हो गई है. जिस कार में विस्फोट हुआ, वह I-20 है, जो सलमान नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी. इसके बाद यह कई लोगों को बेची गई. अंतिम बार यह कार जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पुलवामा के तारिक को बेची गई थी. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क किया है. 

भीड़भाड़ भरे इलाके में हुआ विस्फोट

सूत्रों की मानें तो यह ब्लास्ट जान-बूझकर किया गया. इसके लिए ऐसा भीड़भाड़ भरा वाला इलाका चुना गया. सोमवा की शाम 7 बजे के आसपास दिल्ली में लाल किला के पास  कार में हुआ धमाका इतना तेज था कि आस-पास की कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. भीड़ होने के चलते धमाके की चपेट में आए कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए. धमाके के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में लाया गया. अभी तक इस धमाके में 8 व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है. 

Delhi Red Fort Blast: ‘ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएंगे…’ कहीं धर दिखा तो कहीं हाथ, धमाके के बाद लोगों ने सुनाई आपबीती

अमित शाह का आया बयान, धमाके में हुई 8 लोगों की मौत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने LNJP जाकर घायलों से मुलाकात की. अमित शाह ने कहा कि मंगलवार को गृह मंत्रालय में सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है.  

Related Post

क्या यह आतंकवादी हमला था? पत्रकारों द्वारा यह पूछने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सभी एंगल से जांच कर रहे हैं. यह कहना बहुत मुश्किल है कि घटना का कारण क्या था. गृहमंत्री ने कहा कि जब तक विस्फोट स्थल से बरामद नमूनों का FSL और NSG द्वारा विश्लेषण नहीं किया जाता, तब तक इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. हालांकि, हम किसी भी एंगल को बंद नहीं मानते हैं. हम सभी एंगल की जांच करेंगे. 

कब और कैसे हुआ

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार को 6 बजकर 50 मिनट के आसपास पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक धमाका हो गया. धमाके के बाद आग लगी आग ने आसपास खड़ी तीन और गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं, सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. इस दौरान वहां खड़े लोग भी मदद करते नजर आए.

Red Fort Blast: लाल किले के पास कार ब्लास्ट से दिल्ली दहली, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान आया सामने

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026