Categories: दिल्ली

Delhi Weather: दिल्ली में चली दम घोंटने वाली हवा! ठंड में भी इजाफा; 400 पार AQI देख IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Ka Mausam: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में इन दिनों धुंध की चादर छाई रहेगी. इतना ही नहीं इस दौरान कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंचेगा.

Published by Heena Khan

Delhi-NCR Weather: जहां दिल्ली NCR में एक तरफ जहरीली हवा सितम ढा रही है तो वहीं दूसरी ओर ठंड ने भी कहर बरपना शुरू कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में आ गया है. जिसके चलते ठंड ने भी प्रचंड रूप अपनाना सुरु कर दिया है. इस बार नवंबर असामान्य ठंड लेकर आया है. इस महीने में आमतौर पर हल्की सर्दी की शुरुआत होती है, लेकिन इस बार रातें दिसंबर और जनवरी जैसी सर्द हो गई हैं. दिन तो गर्म होते हैं, लेकिन रातें लगातार ठंडी होती जा रही हैं. 

प्रदूषण ने पार की सारी हदें

वहीं अब मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर अपडेट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में इन दिनों धुंध की चादर छाई रहेगी. इतना ही नहीं इस दौरान कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंचेगा. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि GRAP का तीसरा चरण लागू हो चुका है और प्रदूषण से निपटने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दे रहा है, जबकि दिन भर धुंध के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है. इतना ही नहीं अब तापमान में तेजी से गिरावट भी दर्ज की जा रही है. 

Related Post

अब बढ़ेगी ठंड

भारतीय मौसम विभाग  ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लिए आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान भी जारी कर दिया हैं. दक्षिण चीन सागर से गुज़र रहा तूफ़ान अब ताइवान की ओर मुड़ गया है, जिससे भारत को कोई ख़तरा नहीं है. लेकिन, उत्तर भारत से मध्य और पूर्वी भारत की ओर ठंडी हवाएं चलती रहेंगी, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है.

आतंकी उमर के ही थे वो बॉडी पार्ट्स, धमाके वाली कार में उड़े जल्लाद के परखच्चे, DNA टेस्ट से खुलासा

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026