रील बनाने को लेकर छिड़ी जंग, आरोपियों की खोज में जुटी पुलिस

दिल्ली के नंद नगरी फ्लाईओवर (Nand Nagari Flyover) पर 'रील' बनाने को लेकर हुए विवाद में 22 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. दोस्त के झगड़े में बुलाने पर मृतक घायल हुआ, जिसने बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने गैर इरादतन हत्या (Culpable Homicide) का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी (Raid) शुरू कर दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में ‘रील’ बनाने को लेकर हुए विवाद में एक 22 साल के युवक सलमान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

आखिर क्या है पूरा मामला

दरअसल, मृतक का दोस्त, 26 साल का सोहेल, फ्लाईओवर पर रील बना रहा था, तभी दूसरे पक्ष के कुछ लड़कों से उसका विवाद हो गया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि सोहेल ने अपने दोस्त सलमान को कॉल करके मौके पर बुलाया. इस दौरान आरोपियों ने सलमान के साथ बूरी तरह से मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. 

Related Post

इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के मुताबिक, घटनास्थल पर पुलिस टीम ने सलमान को अचेत हालत में जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस ने मामले में कार्रवाई की शुरू

पुलिस ने सबसे पहले झगड़े की सूचना पर कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन मौत के बाद सोहेल के बयान के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल, पुलिस की टीम विवाद में शामिल दूसरे पक्ष के आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी करने में लगातार जुटी हुई है. इसके अलावा सोहेल के दिए बयान के आधार पर छापेमारी भी कर रही है ताकी जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके.  तो वहीं, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को मृतक सलमान के परिजनों को सौंप दिया है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026