Delhi Hate Story: डीयू की छात्रा पर एसिड अटैक का क्या है क्राइम पेट्रोल से कनेक्शन?

दिल्ली के भरत नगर में डीयू छात्रा (DU Student) द्वारा अपने ऊपर किए गए झूठे एसिड अटैक (Fake Acid Attack) के मामले में पिता अकील खान के साथ छात्रा और चाचा वकील खान की गिरफ्तारी होगी, पुराने विवादों का बदला लेने के लिए यह षड्यंत्र (Conspiracy) रचा गया था. फिलहाल पुलिस ने झूठे आरोपियों को क्लीन चिट (Clean Chit) दे दी है.

Published by DARSHNA DEEP

DU Fake Acid Attack: राजधानी दिल्ली के  भरत नगर थाना क्षेत्र में अपने ऊपर एसिड अटैक का नाटक रचने वाली दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा अब कानूनी शिकंजे में है. पुलिस को गुमराह करने और षड्यंत्र रचने के आरोप में छात्रा को जल्द ही दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर लेगी. यह पूरी कहानी उसके पिता अकील खान ने पुराने विवादों का बदला लेने के लिए ही रचा था. 

गिरफ्तारी और पुलिस की रिमांड

छात्रा के पिता अकील खान, जो पहले से ही भलस्वा डेरी थाने में दर्ज दुष्कर्म के आरोप में पुलिस के रिमांड पर हैं, उनकी रिमांड खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी. इसके अलावा इस षड्यंत्र में शामिल छात्रा के चाचा वकील खान को पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है.

कैसे होगी छात्रा की गिरफ्तारी?

उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा, फिलहाल वह एसिड (टॉयलेट क्लीनर) से झुलसे हाथों की वजह से अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना में शामिल छात्रा के भाई को गिरफ्तार कर पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से पूछताछ करने में जुटी हुी है और जांच में एक अन्य साथी की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी तलाश की जा रही है. छात्रा की मां की भूमिका को पुलिस ने फिलहाल जांच से बाहर रखा है. 

Related Post

मुख्य आरोपियों को मिली क्लीन चिट

छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में जितेंद्र को मुख्य आरोपी बताया था और साथ ही यह भी कहा था कि उसके इशारे पर अरमान और ईशान ने उस पर तेजाब से हमला किया था. पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि हादसे वाले दिन जितेंद्र करोलबाग स्थित अपने कार्यस्थल पर मौजूद था, जो उसकी कॉल डिटेल और लोकेशन से साबित से पूरी तरह से साफ साबित हो चुका है. दोनों भाइयों की लोकेशन हादसे वाले दिन आगरा में मिली थी. फिलहाल, पुलिस ने जितेंद्र, अरमान और ईशान को इस मामले में क्लीन चिट दे दी है.

फर्जी कहानी के पीछे का क्या है मकसद?

पुलिस की कार्रवाई में यह खुलासा हुआ कि छात्रा के पिता अकील खान, इस झूठे एसिड अटैक के बहाने तीन अलग-अलग लोगों से बदला लेना चाहते थे. जितेंद्र की पत्नी ने अकील खान पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. तो वहीं, दूसरी तरफ ईशान और अरमान की मां शबनम के साथ अकील खान का प्रॉपर्टी विवाद था. साल 2018 में अकील खान के रिश्तेदारों ने शबनम पर एसिड अटैक करवाया था, जिसका बदला लेने के लिए अकील उन्हें फंसाना चाहता था

सही दिशा में की गई पुलिस जांच ने इस षड्यंत्र को उजागर कर दिया, जिसके परिणाम अकील खान और उनके परिवार के सदस्य खुद ही कानून के शिकंजे में फंस चुके है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026