NXT Summit 2026: आज यानी 14 मार्च 2026 को राष्ट्र राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री CM रेखा गुप्ता NXT 2026 से में पहुंचीं. ये समिट ITV Network द्वारा आयोजित कराया गया समिट है. जिसमें CM रेखा ने कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की, इस चर्चा में उन्होंने शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र तक पर चर्चा की. बता दें कि NXT 2026 समिट में आए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने भाषण की शुरुआत सभी प्रतिभागियों को बधाई देकर और इस कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को स्वीकार करते हुए की.
कितना बदल गया दिल्ली? CM रेखा
इस दौरान, उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई पहलों का एक संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया. उन्होंने विशेष रूप से वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन द्वारा लागू किए गए उपायों पर प्रकाश डाला. दिल्ली के विकास पर बात करते हुए, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली में हमारी सरकार नई बनी है; फिर भी, केवल एक वर्ष के भीतर ही, हमने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का हर संभव प्रयास किया है.” इस दौरान उन्होंने ये भी कहा, “आज, मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने का जश्न मनाने में आप सभी के साथ शामिल हूँ. राजधानी में, हमने विभिन्न क्षेत्रों पर अपने प्रयासों को केंद्रित किया है—जिनमें नीतिगत नवाचार और प्रौद्योगिकी को अपनाने से लेकर नागरिक-केंद्रित शासन तक शामिल हैं.”
NXT Summit 2026: ऐसे बदल जाएगी दिल्ली के युवाओं की जिंदगी! खुद CM रेखा ने बता दिया पूरा प्लान
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार
इस दौरान CM रेखा ने कहा कि दिल्ली की आबादी आप में से कई देशों से ज्यादा है. दिल्ली की आबादी 3 करोड़ की है. मुझे नहीं पता कि दुनिया में किस-किस देश से ज्यादा आबादी दिल्ली की है. फिर भी हम ये सोचते हैं कि हर बच्चा अपनी शिक्षा को अच्छे तरीके से पूरा करे, हर बेटी कम से कम ग्रेजुएट हो और हर बच्चा इस शिक्षा के माध्यम से अपने लिए एक ऐसा भविष्य तय करें तो उसे अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका दें. इसी दिशा में दिल्ली सरकार काम कर रही है.
स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदलाव
स्वास्थ्य के क्षेत्र को लेकर CM रेखा ने कहा कि दिल्ली को हम हेल्थ केयर का हब बनाना चाहते हैं. जहां पूरी दुनिया से लोग अच्छा इलाज लेने के लिए, अच्छे डॉक्टर की तलाश में दिल्ली पहुंचते हैं. पूरी दुनिया में सबसे हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्रचर यदि कहीं है तो वो दिल्ली शहर में हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले एक साल में हमने अपने अस्पतालों के लिए अत्याधुनिक मशीनें खरीदीं. हमने पूरे अस्पताल प्रशासन को डिजिटलाइज किया, ताकि ऑनलाइन ओपीडी बुकिंग, डिजिटल स्लीप और रियल टाइल मरीजों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है. आज दिल्ली के अस्पताल शानदार है. देश और दुनिया के लाखों लोग यहां आकर अपना इलाज कराते हैं और उनकी जान बचाने का काम दिल्ली करती है.

