Categories: दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 के हटने से किसे मिलेगा फायदा, यहां जानें- इस फैसले की असल वजह क्या है?

Delhi GRAP-3 Restrictions: दिल्ली की हवा में सुधार के बाद अब CAQM ने GRAP-3 को हटाने का फैसला लिया है. जिसके बाद अब बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन और सड़क निर्माण के कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे.

Published by Sohail Rahman

Delhi AQI News: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल बताया जा रहा है कि GRAP-3 को हटा दिया गया है. जानकारी सामने आ रही है कि वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद एयर क्वालिटी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने बुधवार (26 नवंबर, 2025) को यह फैसला लागू किया. नतीजतन, GRAP-3 की पाबंदियां तुरंत हटा दी गईं. हवा की क्वालिटी में सुधार के बाद यह फैसला लिया गया.

क्या है GRAP-3?

ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) यानी की GRAP-3 को दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के कारण लागू किया गया था. जिसे अब CAQM ने दिल्ली-NCR में हटाने का निर्णय लिया है. हालांकि, जानकारी सामने आ रही है कि GRAP-1 और GRAP-2 के तहत पाबंदियां लागू रहेंगी. अब इस राहत के साथ कई चीजों पर लगी पाबंदियां हटा दी जाएंगी.

यह भी पढ़ें :-

दिल्ली की सर्दियों में घूमने की बेस्ट लोकेशन, जहां पर मिलेगा शानदार विंटर वाइब्स का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

GRAP-3 में किन चीजों पर थी पाबंदियां?

GRAP-3 लागू होने के बाद BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल गाड़ियों पर बैन लगा दिया गया था. इस दौरान ऐसे किसी भी वाहनों पर पूर्णतः पाबंदी थी. इसके अलावा, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन भी पूरी तरह से बंद था. बिल्डर प्रोजेक्ट, सड़क कंस्ट्रक्शन और दूसरे कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर भी पूरी तरह से रोक लग गई थी.  GRAP 3 नियम लागू होने के बाद एयरपोर्ट, हॉस्पिटल, एलिवेटेड रोड और STP प्लांट प्रोजेक्ट जैसी ज़रूरी जगहों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया गया था.

Related Post

इसके अलावा, सड़कों की प्रतिदिन सफाई की जाती थी और रोजाना पानी का छिड़काव किया जाता है. कंस्ट्रक्शन और तोड़-फोड़ से निकलने वाली धूल और मलबे को ठीक से निपटाया जाता है.

किस तरह लागू किए जाते हैं GRAP के चरण?

GRAP का पहला फेज़ तब लागू किया जाता है जब AQI 201 और 300 के बीच होता है. दूसरा फेज़ तब लागू किया जाता है जब AQI 301 और 400 के बीच होता है. तीसरा फेज़ तब लागू किया जाता है जब AQI 401 और 450 के बीच होता है. GRAP का चौथा फेज़ तब लागू किया जाता है जब AQI 450 से ज़्यादा हो जाता है. GRAP 4 लागू होने के बाद पाबंदियां सबसे ज़्यादा सख्त होती हैं. ध्यान दें कि GRAP-4 लागू होने के बाद ट्रक, लोडर और दूसरी भारी गाड़ियों को दिल्ली में आने की इजाज़त नहीं है.

हालांकि, ज़रूरी सामान ले जाने वाली गाड़ियों को इजाज़त है. इस दौरान सभी कंस्ट्रक्शन और तोड़-फोड़ के काम पर रोक है. राज्य सरकारें स्कूली छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास और सरकारी और प्राइवेट ऑफिस के लिए वर्क-फ्रॉम-होम का भी फैसला करती हैं.

यह भी पढ़ें :- 

दिल्ली-एनसीआर में राहत की सांस, इथियोपियाई ज्वालामुखी की राख का नहीं पड़ा असर, अब चीन की ओर रुख

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026