Categories: क्राइम

चैट GPT ने दी मौत की सलाह? स्वामीनारायण मंदिर में दो कॉलेज छात्राओं के शव, क्लोरोफॉर्म की बोतल ने खोला राज

Surat Girls Suicide Case: सूरत के दो छात्राओं ने चैट जीपीटी से आत्महत्या करने का तरीका पूछा था. दोनों के शव स्वामीनारायण मंदिर के बाथरुम से बरामद किए गए हैं.

Published by Preeti Rajput

Surat Girls Suicide Case: सूरत के डिंडोली स्थित स्वामीनारायण मंदिर  के बाथरुम से दो छात्राओं के शव बरामद किए गए हैं. डिंडोली की रामी पार्क सोसाइटी में रहने वाली रोशनी सिरसाथ ओर ज्योत्सना चौधरी थी, दोनों बचपन की दोस्त थीं. जब दोनों कॉलेज से घर वापस नहीं आई, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तलाश शुरु की तो मंदिर के बाथरूम से दोनों लड़कियों के शव बरामद किए. जांच के मुताबिक, लड़कियों ने चैप जीपीटी से आत्महत्या करने का तरीका पूछा था.

पुलिस को दी सूचना

परिजनों ने बताया कि दोनों साथ ही रोजाना कॉलेज जाया करती थी. जब कॉलेज का टाइम पूरा होने के बाद भी दोनों समय पर घर नहीं आए, तो परिवार में चिंता बढ़ने लगी. दोनों के मोबाइल पर कॉल किया, तो किसी ने फोन नहीं उठाया.बाद में परिवार वालो ने पुलिस का संपर्क किया.  घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरु कर दी.

मंदिर के बाथरुम से मिले शव

पुलिस ने मोबाइल सर्वेलेंस के दोनों युवतियों का लोकेशन चैक किया, जिससे पता लगा कि लोकेशन सनिया कणदे स्थित स्वामीनारायण मंदिर में है. पुलिस और परिवार वाले जब मंदिर परिसर में पहुंचे तो युवती की मोपेड मिली, लेकिन दोनों युवती गायब थी. पुलिस ने जब मंदिर का सीसीटीवी फुटेज चैक किया, तो वह बाथरुम में जाती हुई नजर आ रही थी. पुलिस ने देखा कि बाथरुम अंदर से बंद है, जब दरवाजा तोड़ा गया तो दोनों युवतियों के शव बाथरुम से बरामद किए गए.

क्लोरोफॉर्म की बोतल मिली

दोनों युवती के शव के पास एक भरी हुई क्लोरोफॉर्म की बोतल, एक खाली बोतल और एक इंजेक्शन की सिरिंज भी मिली. पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं क्लोरोफॉर्म की बोतल ओर इंजेक्शन सिरिंज भी जांच के लिए भेज दी है. रिपोर्ट आने के बाद ही  पता लगेगा कि मौत किस तरह हुई. 

Andhra Pradesh: इंसाफ नहीं कोर्ट से मिला बेटी का कंकाल! 18 साल पहले लड़की के साथ हुई थी दरिंदगी, अब भी नहीं थमे मां-बाप के…

पुलिस ने दी जानकारी

सूरत एसीपी नीरव सिंह गोहिल ने  जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक जांच के मुताबिक, दोनों लड़की बचपन से दोस्त थी, एक ही बाइक पर कॉलेज भी जाती थी. दोनों के शव के पास से एनेस्थिटिया की एक भरी हुई और एक खाली बोतल बरामद की गई है. दोनों के मोबाइल की जांच में चैट जीटीपी और गैलरी से हमें फोटो मिले हैं. जिससे उन्होंने उन्होंने आत्महत्या कैसे करनी है, किस जहर का उपयोग करना है और किस तरह लेना है, यह सब सर्च किया गया था. उनके मोबाइल से पुलिस के प्रेस नोट भी मिली है. प्रेस नोट डिंडोली इलाके की एक लड़की से जुड़ी थी, जिसने एनेस्थीसिया लेकर आत्महत्या की थी. 

Gurugram crime news: गुरुग्राम में 3 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने की हैवानियत,रेप के बाद हत्या कर शव दफनाया

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

चलती ट्रेन में आशुतोष महाराज पर हुआ हमला, नाक काटने की हुई कोशिश; स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगाए थे गंभीर आरोप

Uttar Pradesh: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट में जाने वाले आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर रविवार…

March 8, 2026

क्या 35 साल के बाद मां बनने में दिक्कत होती है, जानें क्या है गर्भावस्था की सही उम्र?

International Women's Day 2026: आज के समय में लोग जल्दी शादी नहीं करते है, जिसके…

March 8, 2026

‘भारत में समझदारी नहीं है’, नमिता थापर ने दी बिजनेस छोडने की सलाह, शार्क टैंक 5 में बडा धमाका

Shark Tank India 5: बिजनेस रियलिटी शो के हालिया एपिसोड में क्रिएटिव माइंड,निहाल रहेजा ने…

March 8, 2026