Categories: क्राइम

प्यार में पागलपन या फिर जुनून? आशिक के प्रेम ने प्रेमिका की उजाड़ दी ज़िंदगी

मुंबई में एक दुखद घटना (Tragic Event) में, 24 साल के युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका (Ex Girlfriend) को चाकू मारकर (Killed) मौत के घाट इसलिए उतार दिया क्योंकि उसे उसके चरित्र (Character) पर शक था. ब्रेकअप के आठ दिन बाद, आरोपी ने मृतिका को एक नर्सिंग होम (Nursing Home) में बुलाया और वारदात के बाद खुद भी आत्महत्या (Suicide) कर ली, जिससे दोनों की मौत हो गई.

Published by DARSHNA DEEP

Mumbai Crime News: मुंबई में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई, जिसमें एक 24 वर्षीय युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका को चाकू मारा और फिर खुद पर भी हमला कर लिया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों की मौत हो गई।

क्या है घटना का पूरा मामाला

मृतक महिला का नाम मनीषा यादव बताया जा रहा है और मृतक आरोपी का नाम सोनू बरई जिसकी उम्र 24 साल की थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपराध के पीछे की मुख्य वजह सोनू बरई का मनीषा यादव के चरित्र पर शक करना और यह मानना था कि वह किसी और के साथ प्रेम-संबंध में बंधी हुई थी. पुलिस के मुताबिक,  सोनू और मनीषा कुछ समय से रिश्ते में थे, लेकिन घटना से 8 दिन दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था. 

आरोपी ने कैसे रची हत्या का साजिश?

शुक्रवार की सुबह आरोपी सोनू बरई घर की रसोई से एक चाकू छिपाकर अपने साथ ले गया और उसके बाद उसने मनीषा यादव को आखिरी बार मिलने के लिए एक नर्सिंग होम में बुलाया, जैसे ही दोनों मिले, उनमें झगड़ा शुरू हो गया और फिर गुस्से में आकर उसने मनीषा यादव को चाकू मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद उसने उसी चाकू से अपना भी गला काट लिया. गंभीर चोटों की वजह से मनीषा यादव और फिर बाद में आरोपी सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. 

पुलिस ने घटना को लेकर कार्रवाई की शुरू

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराएं जोड़ी हैं. घटनास्थल की तस्वीरों में सोनू बरई खून से लथपथ नर्सिंग होम के गेट पर बेहोश पड़ा मिला था. फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026