Categories: क्राइम

होटल के बंद कमरे में किसी और की बीवी के साथ कर्नल ने क्या किया? अब भारतीय सेना को करनी पड़ी कार्रवाई

सेना की जनरल कोर्ट मार्शल (GCM) ने EME कोर के एक कर्नल को साथी कर्नल की पत्नी के साथ अवैध संबंध (Illicit Relation) रखने का दोषी पाया और उसे सेवा से बर्खास्त (Dismissed) करने का आदेश दिया. महिला ने पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया, जबकि दोषी कर्नल को अपील का मौका मिलेगा.

Published by DARSHNA DEEP

General Court Martial: सेना की एक जनरल कोर्ट मार्शल (GCM) ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (EME) कोर के एक कर्नल को अपने साथी कर्नल की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने का दोषी पाया है और उसे सेवा से बर्खास्त करने का सख्त से सख्त आदेश भी दिया गया है. यह कोर्ट मार्शल मई में चंडीगढ़ स्थित ‘एन’ एरिया में शुरू हुआ किया गया था.

शिकायतकर्ता कर्नल की गवाही

शिकायतकर्ता कर्नल (पीड़ित पति) ने अपनी गवाही में कहा कि साल 2006 में उनकी शादी हुई थी और वे पहले सुखी दांपत्य जीवन जी रहे थे. लेकिन, हरिद्वार की छुट्टी से लौटने के बाद उनकी सुख की ज़िदंगी में एक नया मोड़ आय गया. हरिद्वार की छुट्टी से लौटने और लेह यात्रा के बाद उनकी पत्नी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिला. चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब उन्हें अपनी पत्नी के कॉल डिटेल्स एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए पैकेट में मिला था. 

आरोपी महिला ने क्या दिया बयान?

कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी महिला ने कर्नल के साथ किसी भी होटल में ठहरने के आरोपों से साफ इनकार कर दिया. उसने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने पति के साथ पिछले 16 सालों से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी और अब वह उसके साथ नहीं रह सकती है. महिला ने यह भी बताया कि आरोपी कर्नल उसका बचपन का सहपाठी है और एक 42 साल के एडल्ट के रूप में यह उसका अधिकार है कि वह किससे बात करे या न करे. 

क्या आया कोर्ट का अंतिम फैसला?

GCM द्वारा सुनाई गई सेवा से बर्खास्तगी की सजा अब कन्वीनिंग अथॉरिटी की पुष्टि के बाद ही अंतिम रूप ले पाएगी. सेना के नियमों के मुताबिक, संबंधित अधिकारी को इस फैसले की पुष्टि से पहले अपील करने का अवसर दिया जाना चाहिए. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026