Categories: क्राइम

‘देसी नटवरलाल’ 13 राज्यों की पुलिस को छकाने वाला हैकर केरल से गिरफ्तार

ऐशो-आराम की जिंदगी जीने वाला साइबर ठग (Cyber Fraud) अजय आखिरकार पश्चिम बंगाल पुलिस (West Bengal Police) के हत्थे चढ़ गया है. एथिकल हैकिंग (Ethical Hecking) में महारत हासिल यह शातिर अपराधी 13 राज्यों में चोरी और धोखाधड़ी के 14 केसों में वांछित था. वह लोगों से दोस्ती कर मोबाइल चोरी करता और OTP का इस्तेमाल कर लाखों का चूना लगाता था.

Published by DARSHNA DEEP

Cyber Fraud News: ऐशो-आराम की जिंदगी जीने वाला और दिखने में रईस लगने वाला कुरापति अजय आखिरकार पश्चिम बंगाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। यह शातिर हैकर पिछले कई सालों से 13 राज्यों की पुलिस को गच्चा दे रहा था और उस पर 13 से 14 FIR दर्ज थीं। एथिकल हैकिंग में महारत हासिल होने के बावजूद, दौलत की भूख ने उसे बड़ा साइबर ठग बना दिया।

फूलप्रूफ प्लानिंग से की गई गिरफ्तारी

बेंगलुरु का रहने वाला निवासी अजय पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बन तुका था. उसकी मूवमेंट ट्रैक करने के लिए कई राज्यों की पुलिस ने मिलकर एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना हुआ था. पश्चिम बंगाल की बिधाननगर पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस की मदद से केरल में जाल बिछाया और फिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है. 

साइबर ठग का अनोखा ‘स्टाइल’

अजय कोई साधारण चोर नहीं था, अपनी हैकिंग कौशल और अनोखे तरीके का इस्तेमाल कर लोगों को लाखों का चूना लगाया करता था. साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए वह लगातार अपना नाम और पहचान बदलता रहता था. वह देश के बड़े शहरों के होटलों में ठहरता और फिर उनके मोबाइल, लैपटॉप, कार्ड और कैश लेकर मौके से फरार हो जाता था. 

OTP के लिए आरोपी कैसे करता चोरी

पुलिस के मुताबिक, उसे मोबाइल चोरी में दिलचस्पी नहीं थी, वह केवल OTP हासिल करने के लिए फोन चुराता था, जिसका उपयोग वह फ्लाइट और होटल बुकिंग के लिए ही किया करता था. सबसे हैरान करने वाला तरीका यह था कि चोरी करने के बाद वह मोबाइल, लैपटॉप और कार्ड का इस्तेमाल करता और फिर कूरियर से सामान वापस उनके पते पर भेज दिया करता था. 

पश्चिम बंगाल में 50 लाख का लगाया था चूना

जुलाई के महीने में आरोपी ने पश्चिम बंगाल का रुख किया था, 29 जुलाई को विनय कुमार नाम के एक शख्स का गेस्टहाउस से मोबाइल, लैपटॉप और वॉलेट चोरी हो गया, जहां पर अजय भी रुका हुआ था. अजय ने विनय कुमार को करीब 50 लाख रुपये का चूना लगाया, जिसमें क्रेडिट कार्ड से 5 लाख रुपये का सोना खरीदना और डेबिट कार्ड से मोबाइल फोन खरीदना शामिल था

पुलिस ने भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण किए बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण बरामद किए, जिसमें करीब 15 लाख रुपये की कीमत के 15 आईफोन, 38 सिम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड शामिल हैं. फिलहाल, इस मामले में पुलिस की लगातार जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसके अपराधों में कहीं कोई और तो शामिल नहीं था. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026