NDA या महागठबंधन? जानें कौन सत्ता पर होगा काबिज, कल हो जाएगा क्लियर

Bihar Chunav Result: कल यानी 14 नवंबर 2025 को चुनावी परिणाम सामने आ जाएंगे. जहां बिहार में पहले चरण के चुनाव 6 नवंबर 2025 वहीं दूसरे चरण के 11 नवंबर 2025 को हुए हैं. वहीं अब हर कोई चुनावी नतीजों का इंतजार कर रहा है.

Published by Heena Khan

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव का सबसे दिलचस्प दिन आने में कुछ ही घंटे बाकी हैं. एग्जिट पोल भी लगातार सामने आ रहे हैं. जैसा की आप सभी जानते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के मतदान के बाद हर दिन सरकार बनाने के दावे हो रहे हैं. बुधवार को न केवल दोनों गठबंधनों ने, बल्कि अलग-अलग राजनीतिक दलों ने भी सरकार बनाने का दावा किया है. इस संबंध में सत्ता पक्ष और विपक्ष ने किसी भी कीमत पर अपनी सरकार बनाने का ऐलान किया. इस दौरान सभी ने भारी मतदान को अपने पक्ष में भी बताया. दूसरी तरफ, सत्ता पक्ष ने इसे नीतीश सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर बताया, जबकि विपक्ष ने इसे बदलाव का संकेत बताया. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को मतगणना के बाद यह तय हो जाएगा कि बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी या महागठबंधन की.

कल आएंगे चुनावी नतीजे

वहीं इन सबके बीच आपको बता दें कि कल यानी 14 नवंबर 2025 को चुनावी परिणाम सामने आ जाएंगे. जहां बिहार में पहले चरण के चुनाव 6 नवंबर 2025 वहीं दूसरे चरण के 11 नवंबर 2025 को हुए हैं. वहीं अब हर कोई चुनावी नतीजों का इंतजार कर रहा है. अब देखना ये है कि इस बार किसकी सरकार बनेगी, NDA या महागठबंधन? 

संजय झा ने महागठबंधन पर साधा निशाना

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन के सभी खोखले वादों को नकार दिया है. महागठबंधन ने झूठे वादों से जनता को बरगलाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन उनके मंसूबे नाकाम रहे. 14 नवंबर एक बार फिर साबित करेगा कि झूठ बेनकाब होगा और सच्चाई की जीत होगी.

क्या बनेगी NDA सरकार?

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि बिहार में मतदान का रुझान नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को सत्ता में बनाए रखने के प्रति जनता के प्यार और स्नेह को दर्शाता है. ये अनुमान एनडीए के विकास कार्यों में जनता के विश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं. राज्य में डबल इंजन की सरकार जनकल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है. जनता ने एक ईमानदार और स्वच्छ छवि वाली सरकार चुनने के लिए मतदान किया है.

Bihar Exit Poll Result 2025: Today’s Chanakya के एग्जिट पोल में NDA को 160 सीटें मिलने का अनुमान, सिर्फ 77 पर सिमट जाएगा महागठबंधन

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026