पवन सिंह vs खेसारी लाल! ‘चाचा बना दीजिये’ बयान ने भड़काया विवाद, बोले पवन- ‘सीमा पार कर दी’

Bihar Chunav: बिहार चुनाव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. पवन सिंह ने आखिरकार खेसारी को कहा "मुझे अपना चाचा बना लो" वाले बयान पर जवाब दिया है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

Published by Mohammad Nematullah

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी सितारों का जलवा ज़ोरों पर देखने को मिल रहा है. खेसारी लाल यादव चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक के तौर पर प्रचार कर रहे है. दोनों के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है.

हाल ही में खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर तंज कसते हुए कहा “उन्हें अपना चाचा बना लेना चाहिए.” यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिस पर पवन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी. आइए जानते हैं पावर स्टार ने क्या कहा?

‘मुंह दिखाना मुश्किल हो जाएगा’

जब एक इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह से खेसारी के इस बयान के बारे में पूछा गया. तो उन्होंने कहा “उन्हें मेरे पारिवारिक मामलों से दूर रहना चाहिए. खेसारी भाई आप अपना काम करो और आगे बढ़ो. लेकिन किसी के पारिवारिक मामलों में दखल मत दो. अगर कोई मेरा मज़ाक उड़ा रहा है और मानवता दिखा रहा है, तो किसी में कितनी मानवता है. यह मुझसे छिपा नहीं है.” उन्होंने आगे कहा “अगर कोई मेरा मज़ाक उड़ा रहा है और मैं उसका मज़ाक उड़ाने लगूं, तो दुनिया में ही नही. घर में भी मुंह दिखाना मुश्किल हो जाएगा.”

Related Post

पहले भी भिड़ चुके है दोनों भोजपुरी सितारे

यह पहली बार नहीं है जब खेसारी लाल यादव और पवन सिंह आमने-सामने आए हो. कुछ समय पहले खेसारी ने पवन सिंह को “नाचने वाला” कहा था. जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. हालांकि उस समय पवन सिंह ने बड़ी ही समझदारी से जवाब दिया था.

उन्होंने कहा, “हर बात के दो मतलब निकाले जा सकते है. अगर किसी के मुंह से गलती से कोई शब्द निकल जाए. तो उसे इतना बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए. ‘नाचने वाला’ शब्द बुरा नहीं है. भगवान शिव भी नाचते है.”

भोजपुरी इंडस्ट्री के इन दो दिग्गजों के बयान ने बिहार चुनाव के माहौल को और भी दिलचस्प बना दिया है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026