बिहार पुलिस का इनपुट, 1 करोड़ 40 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर धराए

चंदौली में पुलिस ने 1 करोड़ 40 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया है, तस्कर भूसे भरे ट्रक में शराब छुपाकर ले जा रहे थे, बिहार पुलिस ने इनपुट दिया था.

Published by Swarnim Suprakash

रिपोर्ट अवनीश तिवारी चंदौली
चंदौली, उत्तर प्रदेश: चंदौली जिले में अवैध शराब की तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस की सख्त कार्रवाई के बावजूद तस्कर बेखौफ होकर इस गैरकानूनी धंधे को अंजाम दे रहे हैं. ताजा घटना अलीनगर थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध इकाई, पटना से मिली सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की. 

अलीनगर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

अलीनगर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सूचना के अनुसार सिन्घीताली पुल पर वाहनों की जांच शुरू की. पुलिस को सूचना मिली थी कि वाराणसी की ओर से एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लादी जा रही है, जिसे नीली और पीली तिरपाल से ढककर बोरियों के बीच छिपाया गया था. जैसे ही पुलिस ने ट्रक को रोकने का इशारा किया, चालक ने भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने चालाकी से ट्रेलर और डंपर की मदद से ट्रक को घेरकर रोकने में सफल रही.

6685.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

पुलिस ने ट्रक की तलाशी में कुल 6685.2 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत बिहार के बाजार में लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है. इस कार्रवाई में दो तस्करों, गुरदीप सिंह (हरियाणा) और गुरपाल सिंह (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया है.  पुलिस ने बताया कि ये दोनों तस्कर पंजाब और हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे, जहां शराब पर प्रतिबंध के कारण इसकी मांग अधिक है.

Related Post

एक ऐसा ग्राम पंचायत जहां सब रखते हैं दो वोटर कार्ड, एक गांव में दो सरपंच निर्वाचित

चंदौली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य लांग्हे ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे लाभ को आपस में बराबर बांटते थे. पुलिस ने अब मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

पंजाब और हरियाणा से शराब खरीदकर बिहार के काले बाजार में बेचते हैं तस्कर

इस घटना से यह भी उजागर हुआ है कि तस्कर पंजाब और हरियाणा से शराब खरीदकर बिहार के काले बाजार में बेचते हैं. बिहार में शराबबंदी  और चुनाव नजदीक होने के कारण वहां की बाजार में शराब की कीमतें आसमान छूती हैं, जिसका फायदा तस्कर उठाते हैं. पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त करने के लिए काम कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

यू.पी – बिहार बॉर्डर पर है चंदौली, इसी इलाके से तस्कर अक्सर शराब ले जाते हैं

चूँकि चंदौली  जिला उत्तर प्रदेश और बिहार के बॉर्डर पर  स्थित है ऐसे में तस्कर लगातार चंदौली के रास्ते बिहार में दाखिल होते हैँ. कभी सड़क कभी ट्रेन तो कभी पैदल शराब को बिहार की सीमा में दाखिल करते हैँ और ऊंचे दाम पर बेचते हैं, पुलिस लगातार कार्यवाही कर तस्करों को कभी ट्रेन से तो कभी सड़क मार्ग से तस्करी करने वाले को पकड़ रही है चूँकि मुनाफ़ा ज़्यादा है ऐसे में तस्कर भी तस्करी के नए नए तरीके अख्तियार कर रहे.

Odisha crime: शक के आधार पर महिला सहित दो पुरुषों को बेरहमी से पीटा

Swarnim Suprakash

Recent Posts

Gautam Singhania Accident: हादसे का शिकार हुए रेमंड ग्रुप के मालिक, मालदीव में पलटी स्पीडबोट; दो भारतीय लापता

Gautam Singhania Speedboat Accident: मालदीव से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार तड़के सुबह V…

March 20, 2026

स्कैन करो और स्कोर बढ़ाओ! UPI पेमेंट का नया फायदा; यहां जानें स्मार्ट तरीका

Digital Payments India Benefits: क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने के लिए कुछ अहम बातों का…

March 20, 2026

Nathan Ellis Replacement: चेन्नई को झटका! नाथन एलिस हुए बाहर, ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं रिप्लेसमेंट

Nathan Ellis Injury: एलिस के चोटिल होने का मतलब है कि CSK के थिंक-टैंक को…

March 20, 2026

Hum Aapke Hain Koun: क्या आप जानते हैं? ‘हम आपके हैं कौन’ में माधुरी नहीं, ये एक्ट्रेस थीं पहली पसंद

Hum Aapke Hain Koun:क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिल्म 'हम आपके…

March 20, 2026