Bihar Election Result 2025: बिहार में बदलाव होगा…जनता के फैसले से पहले तेजस्वी ने कह डाली ऐसी बात

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार में वोटों की गिनती शुरू होने से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ी बात कह दी है. तेजस्वी का कहना है कि इस बार बिहार में बदलाव होगा.

Published by Prachi Tandon

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में आज 243 सीटों पर जनता का फैसला आने वाला है. इस बार मुकाबला विपक्ष के महागठबंधन और एनडीए के बीच कड़ा दिखने वाला है. हालांकि, जनता अपना फैसला सुनाए उससे पहले महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा कर डाला है. वोटों की गिनती से पहले तेजस्वी ने कह डाला है कि बिहार में बदलाव होने जा रहा है. नौकरी आने जा रही है…

वोटों की गिनती से ठीक पहले तेजस्वी यादव का दावा

बिहार में 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है. वहीं, सुबह 8.30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम से वोट्स की गिनती होगी. ऐसे में वोटों की गिनती शुरू होने से पहले तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा करते हुए कह डाला है कि बिहार में बदलाव होने जा रहा है और नौकरी देने जा रहे हैं. 

14 नवंबर की सुबह वोटों की गिनती से पहले ही नहीं, गुरुवार को भी तेजस्वी यादव ने अपना बयान दिया था और कहा था कि बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया है. हमारे कार्यकर्ता मतदान केंद्र पर मुस्तैद हैं. अगर कोई 2020 की तरह गलत काम करेगा, अन्याय करेगा या किसी के इशारे पर काम होगा तो जनता पांव पर खड़ी है. 

Related Post

तेजस्वी ने साथ ही कहा था, जो ईमानदारी से काम करेगा, उसे डरने की जरूरत नहीं है. महागठबंधन के नेता ने अधिकारियों से यह भी कहा था कि वह निष्पक्ष तरह से मतगणना कराएं. तेजस्वी ने अपने दावों में कह डाला था कि भाजपा के लोग डरे हुए हैं, बैचेन हैं औऱ उन्होंने आरोप लगाया कि आज अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में किसके हक में आएगा फैसला?

बिहार में मतों की गिनती शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. शुरुआती रुझानों में एनडीए 15 से 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. हालांकि, जनता किसके हक में फैसला सुनाती है यह जानना और देखना दिलचस्प होगा. तब समझ में आएगा कि तेजस्वी यादव का दावा सही साबित होता है या नहीं. 

Prachi Tandon

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026