क्या नीतीश कुमार ही होंगे सीएम? JDU और BJP नेताओं ने कर दिया साफ

Bihar Election Result 2025: बिहार में चुनावी रुझान आते ही नीतीश कुमार के पोस्टर सामने आए हैं. इन पोस्टरों में नीतीश कुमार को टाइगर बताया गया है और लिखा है टाइगर अभी जिंदा है. हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई.सभी को बहुत बहुत धन्यवाद.

Published by Divyanshi Singh

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और शुरुआती रुझानों में एनडीए बढ़त बना रहा है. महागठबंधन भी 50 से ज़्यादा सीटों पर आगे चल रहा है. इस बीच नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर इस बार एनडीए जीतता है तो क्या नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे? बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे. जिन लोगों ने नीतीश कुमार को कम आंका था, उन्हें अब उनकी असली औकात पता चल गई है.वहीं नित्यानंद ने कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही NDA ने चुनाव लड़ा है. 

बिहार में लगे नीतीश कुमार के पोस्टर

बिहार में चुनावी रुझान आते ही नीतीश कुमार के पोस्टर सामने आए हैं. इन पोस्टरों में नीतीश कुमार को टाइगर बताया गया है और लिखा है टाइगर अभी जिंदा है. हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई.सभी को बहुत बहुत धन्यवाद. एनडीए समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। जेडीयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं.

Bihar Elections 2025 result: जेल में बंद ‘छोटे सरकार’ ने बिहार में मचाया बवाल, अनंत सिंह को मोकामा में मिली बंपर बढ़त;

बिहार में दो चरणों में हुआ मतदान

पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को हुआ. इस बार कांग्रेस, राजद और वीआईपी समेत सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ रहे थे. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने चुनाव लड़ा था. रुझानों को देखते हुए, इस बार भी बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बनती दिख रही है. हालांकि अंतिम परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुए हैं.

Bihar Election Result 2025: चुनावी रुझानों पर अखिलेश यादव का तंज, ‘जो खेल SIR ने किया वो…’

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026