कौन सा एग्जिट पोल बनवा रहा है महागठबंधन की सरकार? तेजस्वी यादव बनेंगे मुख्यमंत्री!

Bihar Exit Poll 2025: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान अब तक कितने एग्जिट पोल में लगाए जा रहे हैं? आइये जानते हैं.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election 2025: बिहार में दोनों चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है. अब तक आए सभी एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है. हालांकि, एक्सिस माई इंडिया और टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल कल आएंगे. एक्सिस माई इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि बिहार चुनाव के लिए एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल कल 12 नवंबर 2025 को शाम 5:30 बजे से जारी किया जाएगा. तो वहीं, दूसरी तरफ टुडे चाणक्य ने भी एक्स पर पोस्ट लिखकर जानकारी दी कि हम कल 12 नवंबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनावों पर अपना विश्लेषण जारी करेंगे.

बिहार में दोनों चरणों (121 और 122) का मतदान खत्म होने के बाद अब तक जिन 10 एजेंसियों के एग्जिट पोल अनुमान सामने आए हैं, उनमें सभी एजेंसियां एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगा रहे हैं.

बिहार में दो चरणों में हुई वोटिंग (Voting took place in two phases in Bihar)

बिहार में अबकी बार दो चरणों में मतदान हुआ है. 6 नंवबर को पहले चरण का मतदान और आज यानी मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को दूसरे चरण की वोटिंग संपन्न हुई है. दोनों चरणों में छप्पर फाड़ वोटिंग हुई है.पहले चरण में जहां 64 प्रतिशत वोटिंग हुई तो दूसरे चरण में 67 प्रतिशत वोटिंग की खबर सामने आ रही है. इस चुनाव में 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता शामिल हुए. पहले चरण में 18 जिलों की की 121 सीटों और दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट पड़े. 14 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे. और पता चल जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार आ रही है.

Related Post

यह भी पढ़ें :- 

एनडीए-महागठबंधन में से किसकी बिहार में बनेगी इस बार सरकार, जानें Peoples Pulse एग्ज़िट पोल ने किसने बनाई बढ़त?

किस पार्टी को मिल रही बहुमत (Which party is getting the majority?)

  • एनडीए- 147-167 सीटें
  • महागठबंधन- 70-90 सीटें
  • जन सुराज पार्टी- 0-2
  • अन्य- 2-8

अगर 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो एनडीए को 125 सीटें, महागठबंधन को 110 सीटें मिली थी. ओवैसी की एआईएमआईएम को 5 सीटों पर जीती थी. मायावती की बीएसपी भी एक सीट जीतने में कामयाब रही थी.

यह भी पढ़ें :- 

बिहार में किसकी बनेगी सरकार? क्या कहता है MATRIZE न्यूज का एग्जिट पोल?

Bihar Election Result: बिहार चुनाव में अगर किसी को नहीं मिला बहुमत तो इन पार्टियों की हो जाएगी चांदी, जानें कौन-कौन बन सकते हैं किंगमेकर?

Sohail Rahman

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026