महिलाएं खराब कर सकती हैं महागठबंधन का पूरा खेल! जानें क्यों NDA के जीत का हथियार मानी जा रही हैं बिहार की औरतें

Bihar Election 2025: बता दें कि 1962 के बिहार चुनाव में महिला और पुरुष मतदान प्रतिशत में काफी अंतर था. ये अंतर 23% था. लेकिन 2025 में ये तस्वीर पूरी तरह बदल गई है.

Published by Divyanshi Singh

Bihar Election 2025:  बिहार में दोनों चरणों के मतदान समाप्त हो गया है. इस बार बिहार के वोटर्स ने मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बिहार में  40 साल में पहली बार वोटिंग का आंकड़ा 65 के पार गया हैं.बिहार में जहां पहले चरण में मतदना प्रतिशत 65.08 रहा. वहीं दूसरे चरण में मतदना प्रतिश 69.12 % रहा. दोनों चरणों को मिलाकर करीब 67.10 फीसदी वोट पड़े जो पिछले चुनाव की तुलना में 9.81 फीसदी अधिक है. इस बार यह आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है. 2020 में 57.29 फीसदी वोटिंग हुई थी.

महिलाओं ने जमकर किया मतदान

वहीं बिहार के महिलाओं ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मतदान प्रतिशत 9% ज्यादा है.नंबरों के हिसाब से करीब 5 लाख ज्यादा. ऐसा पहली बार हुआ है.16 एग्जिट पोल्स के पोल ऑफ पोल्स में  एनडीए 243 में से 154 सीटें जीतकर फिर से सरकार बना रहा है. माना जा रहा है कि नीतीश सरकार की जोरदार वापसी के पीछे महिला वोटरों का हाथ है.

पीछले तीन चुनावों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से ज़्यादा

बता दें कि 1962 के बिहार चुनाव में महिला और पुरुष मतदान प्रतिशत में काफी अंतर था. ये अंतर 23% था. लेकिन 2025 में ये तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. पिछले 3 चुनावों की बात करें तो 2010, 2015 और 2020 में महिला मतदाताओं ने जमकर मतदान किया है जिसकी वजह से आकड़े 1962 बिल्कुल अलग नजर आते हैं. इन तीनों चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से ज़्यादा रहा. 

पिछले चुनाव में NDA को मिले 2.08 लाख ज्यादा महिलाओं के वोट

बता दें कि पीछले चुनाव में NDA को 1 करोड़ 57 लाख 2 हजार 650 वोट मिले थे. वहीं महागठबंधन को 1 करोड़ 56 लाख 91 हजार 500 वोट मिले थे. 2020 में NDA को महागठबंधन से 11,250 वोट ज्यादा मिले. 2020 में 2.08 करोड़ महिलाओं ने वोट किया था. इस दौरान 38% NDA को और 37% ने महागठबंधन को वोट दिया. यानी पीछले चुनाव में NDA को महागठबंधन से 2.08 लाख ज्यादा महिलाओं के वोट मिले.

महिलाओं के लिए नीतीश सरकार के मुख्य काम

नीतीश सरकार ने चुनाव से पहले  1.21 करोड़ महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए. स्कूली छात्राओं को साइकिल और यूनिफॉर्म बांटी गईं. इसके बाद पंचायतों में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया. 2016 में घरेलू हिंसा रोकने के लिए शराबबंदी लागू की गई. सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण दिया गया. जुलाई 2025 में, इसे बिहार में केवल महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया.अगस्त 2025 में महिला रोज़गार योजना शुरू की गई. चुनाव से ठीक पहले, 1.21 करोड़ महिलाओं के खातों में 10-10 हज़ार रुपये की पहली किस्त जमा की गई.इसके अलावा, नीतीश कुमार सरकार छह अन्य योजनाओं के ज़रिए छोटी बच्चियों से लेकर बुज़ुर्ग महिलाओं तक, सभी को सीधे नकद हस्तांतरण प्रदान कर रही है.
तेजस्वी का वादा: महिलाओं को हर साल 30,000 रुपये.

तेजस्वी ने महिलाओं को लेकर किए ये बड़े एलान

पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले, तेजस्वी यादव ने घोषणा की कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो 14 जनवरी को हर महिला को हर साल 30,000 रुपये दिए जाएंगे.महागठबंधन ने जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा और 30,000 रुपये मासिक वेतन देने का वादा किया है.अपने घोषणापत्र में, इसने भूमिहीनों को दी गई ज़मीन पर महिलाओं को मालिकाना हक़ देने की बात की है.इसने विधवाओं और बुज़ुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रति माह करने और छात्राओं को छात्रवृत्ति देने की बात कही है. इसने मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली लड़कियों की फ़ीस माफ़ करने या 75% तक सब्सिडी देने का वादा किया है.

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026