चुनाव वाले दिन ही तेज प्रताप को लेकर मां राबड़ी ने कह दी ऐसी बात, सुन लालू-तेजस्वी का खुले रह जाएंगे मुंह

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है. पहले चरण का मतदान 121 सीटों पर हो रहा है. इसी बीच राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा कि "मैं महिलाओं, बच्चों, सभी से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील करती हूं.

Published by Divyanshi Singh

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है. पहले चरण का मतदान 121 सीटों पर हो रहा है.पटना में वोट डालने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 नवंबर को राज्य में नई सरकार बनेगी. वहीं RJD सांसद मीसा भारती ने कहा कि अपने भविष्य के लिए अपने बच्चों के भविष्य के लिए सोच-समझकर वोट करें. 

नया बिहार बनाएं, नई सरकार बनाएं-तेजस्वी यादव

RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि  “हम तो यही कहेंगे कि बदलाव ज़रूरी है, नया बिहार बनाएं, नई सरकार बनाएं.”

दोनों बेटों को मां की शुभकामना है-राबड़ी देवी

वहीं राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा कि “मैं महिलाओं, बच्चों, सभी से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील करती हूं.इस बार बदलाव होगा, जनता बदलाव लाएगी.”राबड़ी देवी ने कहा कि “सभी मतदाताओं से अपील है कि वोट डालें.दोनों बेटों को मां की शुभकामना है. दोनों को आशीर्वाद है.”

डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे-रोहिणी आचार्य

RJD नेता रोहिणी आचार्य ने कहा, “ये चुनाव गांवों में रोजगार के लिए दर-दर ठोकर खाने वाले हमारे मजदूर भाइयों के लिए है. मुझे विश्वास है कि हमारे लोग, बिहार के लोग, रोजगार देने वाली सरकार चुनेंगे और डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे.”

तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है-मीसा भारती

वहीं RJD नेता मीसा भारती ने कहा, “NDA के केंद्रीय मंत्री क्या कह रहे हैं, गरीबों को घरों में बंद कर दो और वोट मत करने दो. ये जंगलराज है और जब गरीबों का राज था, तब ये लोग उसे जंगलराज कहते थे, आज जंगलराज है. मोकामा में जिस तरह सत्ताधारी दल के संरक्षण में खूनी हत्याएं हो रही हैं, ये जंगलराज है. बिहार के युवाओं ने, बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है क्योंकि युवा डबल इंजन की सरकार से अपना हक और अधिकार मांगते-मांगते थक चुके हैं. इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी.”

HL-चुनाव वाले दिन ही तेज प्रताप को लेकर मां राबड़ी ने कह दी ऐसी बात, सुन लालू-तेजस्वी का खुला रह जाएगा मुह

SUMMARY-बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है. पहले चरण का मतदान 121 सीटों पर हो रहा है. इसी बीच राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा कि “मैं महिलाओं, बच्चों, सभी से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील करती हूं.

TAG-Bihar Election 2025, 

बदलो सरकार, बचाओ बिहार- डी. राजा

वहीं CPI नेता डी. राजा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान पर कहा, “मैं बहुत सारे विधानसभा क्षेत्रों में गया हूं. मेरा मानना है कि लोग बदलाव के लिए महागठबंधन को वोट देंगे. ‘बदलो सरकार, बचाओ बिहार’ बिहार के लोगों की समझ है. महागठबंधन की जीत होगी और तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री बनेंगे.”

सबसे पॉपुलर ट्रैवल इन्फ्लुएंसर की मौत, पीछे की वजह जान खड़े हो जाएगे रोंगटे, मचा हड़कंप

लोगों का बिहार की व्यवस्था से लेना देना है- खेसारी लाल यादव

वहीं छपरा विधानसभा सीट से अभिनेता और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने कहा, “मुझे यहां से कुछ लेकर नहीं जाना है. एक बेहतर इंसान बनने का प्रयास हमेशा करता हूं और लड़ता रहूंगा. बेहतर बिहार कैसे बनेगा हमें इसपर चर्चा करें तो बेहतर है. हमारे व्यक्तिगत जीवन से लोगों को क्या लेना देना है. लोगों का बिहार की व्यवस्था से लेना देना है.”

Bihar Chunav: पहले फेज में कई बाहुबलियों की पत्नियां मैदान में, जानें कौन कहां से लड़ रहा चुनाव; यहां देखें पूरी लिस्ट

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026