बिहार में PM Modi की सबसे बड़ी रैली आज, एक साथ 10 प्रतियाशियों के लिए लगाएंगे गुहार; 2 लाख से भी ज्यादा लोग रहेंगे मौजूद

Bihar Chunav 2025: बिहार की जनता ने पहले चरण में बंपर वोटिंग करके सभी उम्मीदवारों को बता दिया है कि इस बार बिहार की जनता अपना CM चुनने के लिए कितनी एक्टिव है. वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, शुक्रवार को औरंगाबाद और कैमूर में जनसभाएं करेंगे.

Published by Heena Khan

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है. वहीं बिहार की जनता ने पहले चरण में बंपर वोटिंग करके सभी उम्मीदवारों को बता दिया है कि इस बार बिहार की जनता अपना CM चुनने के लिए कितनी एक्टिव है. वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, शुक्रवार को औरंगाबाद और कैमूर में जनसभाएं करेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वो आज सुबह 11 बजे औरंगाबाद पहुंचेंगे और फिर देव मोड़ मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि वो वहां से मगध की 26 विधानसभा सीटों के एनडीए उम्मीदवारों को संबोधित करेंगे.

NDA प्रतियाशियों को करेंगे संबोधित

जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद जिले की छह विधानसभा सीटों के अलावा, गया जिले की चार विधानसभा सीटों के एनडीए उम्मीदवार भी पीएम मोदी के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे. इतना ही नहीं बल्कि इस रैली में दो लाख से ज़्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी ने इस बात की जानकारी दी है कि पीएम मोदी सुबह 11 बजे रैली स्थल पर जाएंगे. वहीं यहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे. पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, एमएलसी दिलीप कुमार सिंह और कई स्थानीय नेता भी मौजूद रहेंगे.

क्या तेजस्वी हैं बिहार की पहली पसंद? बंपर वोटिंग के बाद क्यों उछल रहे ‘लालू के लाल’ ?

महिलाओं को साधने की कोशिश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले चरण के मतदान के दिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया ज़िले के फ़ोर्सिबगंज और भागलपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राजद को आड़े हाथों लिया और कहा कि माताएँ और बहनें जंगलराज की वापसी को रोकने के लिए सुरक्षा कवच की तरह खड़ी हैं. मतदान केंद्रों पर उनकी कतारें एक मज़बूत दीवार बन गई हैं.

राघोपुर की जनता का क्या है इरादा? पहले ही चरण में हो गया क्लियर, आखिर किसकी जीत का है सिग्नल

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026