Bihar में किस सीट से चुनाव लड़ेंगी मैथिली ठाकुर, बोलीं- PM Modi ने मुझे…

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव नजीक हैं. ऐसे में लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर बुधवार को भाजपा में शामिल होंगी और बिहार चुनाव भी लड़ेंगी.

Published by Heena Khan

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी है. ऐसे में हर कोई जानने के लिए बेताब है कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा. जैसा की आप सभी जानते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. जिसके चलते, लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर का नाम भी अब चर्चा मेंगया है. बताया जा रहा है कि वो चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वो बुधवार को भाजपा में शामिल होंगी. जानकारी के मुताबिक दिल्ली या पटना में बीजेपी के किसी बड़े नेता के सामने पार्टी में शामिल हो सकती हैं. उनके पिता रमेश ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है. कहा जा रहा है कि मैथिली बेनीपट्टी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.

चुनाव लड़ने पर क्या बोली मैथिली?

मिथिला की प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की अटकलें तब और तेज़ हो गईं जब भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने सोमवार को उनसे मुलाकात की एक तस्वीर साझा की, जिससे इस बात के स्पष्ट संकेत मिले. चुनाव लड़ने को लेकर मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैंने देश के दो प्रमुख नेताओं, नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से मुलाकात की. जिस तरह से उन्होंने तस्वीर साझा की, उससे मैं और मेरा पूरा परिवार बहुत खुश हैं. मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने मुझे राजनीतिक नज़रिए से देखा. गायन जीवन भर मेरे साथ रहेगा. यह मेरे लिए एक नया सफ़र है, जो मुझे न सिर्फ़ अपने संगीत से, बल्कि अपने क्षेत्र और राज्य की भी पूरी क्षमता से सेवा करने का अवसर देता है. यह मेरे दिल में एक प्रबल इच्छा रही है, और मैं इस सफ़र के लिए तैयार हूं.

कहां से लड़ेंगी मैथिली चुनाव?

इतना ही नहीं इस दौरान मैथिली ने कहा कि मेरी विचारधारा वही है, लेकिन लोगों के सवाल बदल गए हैं. राजनीति में आने का मेरा कभी कोई विचार नहीं था. मेरे आदर्श हमेशा से मोदीजी रहे हैं. मुझे उम्मीद नहीं थी कि मुझ पर इतना भरोसा किया जाएगा. इसके अलावा मैथिली ठाकुर ने कहा कि दरभंगा और मधुबनी मेरा घर रहा है. इसलिए मेरी एकमात्र इच्छा दरभंगा (अलीनगर) या मधुबनी (बेनीपट्टी) में से एक सीट जीतने की है.

Heena Khan

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026