8 VIP सीट पर अब तक कितनी प्रतिशत हुई वोटिंग? यहां देखें- लेटेस्ट अपडेट

Bihar Election 2025: बिहार में पहले के लिए वोटिंग जारी है. ऐसे में आइये जानते हैं कि दोपहर 3:00 बजे तक 8 वीआईपी सीटों पर कितनी प्रतिशत वोटिंग हुई.

Published by Sohail Rahman

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए आज गुरुवार (06 नवंबर, 2025) को वोटिंग जारी है. आपकी जानकारी के  बता दें कि पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर वोट डालने जा रहे हैं. दोपहर 3 बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किए गए. पहले चरण में कई दिग्गजों के किस्मत ईवीएम में कैद हो रहे हैं. जिनमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव आदि प्रमुख चेहरे हैं. जिनके भाग्य का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जाएगा.

VIP सीटों पर 3 बजे तक कितनी प्रतिशत हुई वोटिंग?

राघोपुर (55.20 %)

राघोपुर में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार से हो रहा है.

महुआ (52.11%)

महुआ में तेजस्वी यादव के बड़े भाई और राजद से निष्कासित हो चुके तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं. जिनका मुकाबला राजद प्रत्याशी मुकेश रौशन से हो रहा है.

अलीनगर (55.50% )

अलीनगर विधानसभा सीट से लोक गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रही है, अलीनगर काफी लंबे समय से राजद का गढ़ रहा है.

छपरा (50.88%)

छपरा विधानसभा सीट से भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव राजद प्रत्याशी के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी छोटी कुमारी से हो रहा है.

Related Post

लखीसराय (55.47%)

लखीसराय विधानसभा सीट से बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार चौथी बार चुनाव जीतने का दम भर रहे हैं.

तारापुर (55.33%)

तारापुर विधानसभा सीट से बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

सीवान (51.65%)

सीवान की हाई-प्रोफाइल सीट से बिहार के स्वास्थ्य मंत्री 53 वर्षीय मंगल पांडे पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला राजद के अवध चौधरी से है, जो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं.

मोकामा (55.12%)

मोकामा में जनसुराज पार्टी के समर्थक नेता दुलारचंद यादव की हत्या के बाद ये सीट काफी अहम हो गया है. इस सीट पर जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह और सूरजभान की पत्नी के साथ सीधी टक्कर में हैं.

यह भी पढ़ें :- 

Bihar Chunav: मतदान में आया नया ट्विस्ट, चेरिया बरियापुर में सर्वाधिक वोटिंग तो जानें कौन है फिसड्डी

Bihar Chunav Voting Percentage: 6 घंटे में कितने मतदाता पहुंचे पोलिंग बूथ? किस जिले के लोग वोट करने में सबसे आगे, ये रहा वोटिंग प्रतिशत

Sohail Rahman

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026