बिहार चुनाव में अब तक किस सीट पर हुई सबसे ज्यादा वोटिंग?

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज (11 नवंबर) को हो रहा है. दोपहर 1 बजे तक कुल 47.62% प्रतिशत मतदान हुआ है.

Published by Divyanshi Singh

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज (11 नवंबर) को हो रहा है. दूसरे चरण में करीब 3.70 करोड़ मतदाता 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. मतदान 45,399 मतदान केंद्रों पर होगा, जिनमें से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत जारी हो चुका है. कुल 47.62% प्रतिशत मतदान हुआ है.

इस सीट पर हुआ सबसे ज्यादा मतदान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के अनुसार सुबह 1 बजे तक गुरूआ सीट  पर 55.91 % मतदान हुआ है. वहीं अभी तक भागलपुर में सबसे कम 33.98 % मतदान हुआ है.

किस जिले में कितना मतदान

दोपहर एक बजे तक निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम चंपारण में 48.91%, पूर्वी चंपारण में 48.01%, शिवहर में 48.23%, सीतामढ़ी में 45.28%, मधुबनी में 43.39%, सुपौल में 48.22%, अररिया में 46.87%, किशनगंज में सबसे अधिक 51.86%, पूर्णिया में 49.63%, कटिहार में 48.50%, भागलपुर में 45.09%, बांका में 50.07%, कैमूर (भभुआ) में 49.89%, रोहतास में 45.19%, अरवल में 47.11%, जहानाबाद में 46.07%, औरंगाबाद में 49.45%, गया में 50.95%, नवादा में 43.45%, तथा जमुई में 50.91% मतदान दर्ज किया गया है.

चारों तरफ बहुत अच्छा माहौल है-दिलीप जायसवाल

किशनगंज में बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “आज अंतिम चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. सुबह से करीब-करीब NDA के सभी उम्मीदवारों से बात करने का मौका मिला. चारों तरफ बहुत अच्छा माहौल है. सभी बूथों पर लंबी लाइन लग गई है. मैं मतदाताओं से अपील करूंगा कि अपना मतदान अवश्य करें.”

खूब करें वोटिंग- पीएम मोदी

बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले मतदान की अपील करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है. सभी वोटर्स से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं. पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

दिल्ली ब्लास्ट एक फिदायीन हमला? हुआ हैरान करने वाला खुलासा

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026