ऐसे ही नहीं कहा जाता जंगलराज! बिहार चुनाव के मैदान में उतरे भर-भरकर अपराधी, रिपोर्ट देख होगी ‘हैरत’

Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान कल यानी 6 नवंबर को होने हैं. वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है. जैसा की आप सभी जानते हैं कि इस दूसरे चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

Published by Heena Khan

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान कल यानी 6 नवंबर को होने हैं. वहीं बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है. जैसा की आप सभी जानते हैं कि इस दूसरे चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और बिहार इलेक्शन वॉच ने इनमें से 1,297 उम्मीदवारों का विश्लेषण करने के बाद इस बात की जानकारी दी है कि इनमे से 415 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. चलिए जान लेते हैं कि किस पार्टी में कितने अपराधी हैं.

उम्मीदवारों को आपराधिक रिकॉर्ड

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे 30% से ज़्यादा उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 26% पर हत्या और महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध जैसे खतरनाक आरोप हैं. राजद, भाजपा, जदयू और कांग्रेस जैसी प्रमुख पार्टियों के कई उम्मीदवारों के खिलाफ भी आपराधिक रिकॉर्ड हैं.

यहां जानिए आंकड़े

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 11 नवंबर को दूसरे चरण के चुनाव में 122 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 1,302 उम्मीदवारों में से 1,297 के हलफनामों की जाँच के बाद तैयार की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 415 (32%) उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 341 (26%) उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या (15 उम्मीदवार), हत्या के प्रयास (79 उम्मीदवार) और महिलाओं के खिलाफ अपराध (52 उम्मीदवार) शामिल हैं.

कांग्रेस प्रतियाशियों ने की हदें पार

हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस रिपोर्ट में कांग्रेस के आपराधिक मामले सबसे ज्यादा हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रमुख राजनीतिक दलों में, राजद के 70 में से 38 (54%), भाजपा के 53 में से 30 (57%), जदयू के 44 में से 14 (32%) और कांग्रेस के 37 में से 25 (68%) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं.

जानिए राजद का हाल

वहीं अगर बात करें राजद की तो रिपोर्ट के मुताबिक इसी तरह, राजद के 70 में से 27 (39%) उम्मीदवारों, भाजपा के 53 में से 22 (42%) उम्मीदवारों, जदयू के 44 में से 11 (25%) उम्मीदवारों और कांग्रेस के 37 में से 20 (54%) उम्मीदवारों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

69 लाख पेंशनर्स को नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोग का फायदा? जानिए क्या है पीछे की वजह

बिहार चुनाव से पहले एक और नेता की मौत, इस बार तो बेटी-पत्नी की भी गई जान; पूरे राज्य में मचा हड़कंप

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026