बिहार में धाकड़ महिलाओं ने दिखाया दम! चुनावी मैदान में पछाड़े कई दिग्गज नेता

Bihar Election Result 2025: जिन महिलाओं ने चुनाव लड़ा, उन्होंने  बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया, इतना ही नहीं इन महिलाओं ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों का विश्वास हासिल किया और विधानसभा पहुंची.

Published by Heena Khan

Bihar Chunav Result 2025: बिहार में विधानसभा चुनावों का परिणाम सामने आए चुका है. 2025 के विधानसभा चुनावों में महिला उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई सीटें जीतीं. कहने को इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या सीमित थी, लेकिन जिन महिलाओं ने चुनाव लड़ा, उन्होंने  बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया, इतना ही नहीं इन महिलाओं ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों का विश्वास हासिल किया और विधानसभा पहुंची, वहीं कई महिला उम्मीदवार ऐसी भी हैं जिन्होंने भारी मतों से   जीत दर्ज की है. 

इन सीटों पर महिला उम्मीदवारों का बजा डंका

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलीनगर सीट पर भाजपा के टिकट पर जीतने वाली मैथिली ठाकुर सबसे चर्चित उम्मीदवार रहीं. पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद, उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. वहीं ​​बेतिया से रेणु देवी, नरपतगंज से देवंती यादव और प्राणपुर से निशा सिंह ने भी जीत हासिल की. जिसके बाद अब इन विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं की सरकार है. कोढ़ा से कविता देवी, केसरिया से शालिनी मिश्रा और शिवहर से श्वेता गुप्ता ने भी कड़े मुकाबले में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की. ​​इस बीच, फुलपरास से शीला कुमारी, धमधा से लेशी सिंह, गायघाट से कोमल सिंह और नवादा से विभा देवी ने भी विधानसभा में अपनी सीटें सुरक्षित कीं.

Bihar Election 2025: डूबने से बची इन उम्मीदवारों की नाव! सबसे कम वोट पाकर बिहार में की जीत दर्ज

महिला उम्मीदवारों ने दिखाया जलवा

शुरू से ही महिलाओं को प्रताड़ित किया गया है. समाज ने हमेशा महिलाओं को धुधकारा है लेकिन इस हाल में भी महिलाओं ने हार नहीं मानी और चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया. इन महिला नेताओं की जीत दर्शाती है कि बिहार की राजनीति में महिलाएं अब केवल प्रतीकात्मक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि निर्णायक भूमिका निभा रही हैं. इस बार महिला मतदाताओं की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ रही, जिससे यह पता चला कि महिलाओं ने न केवल वोट डाला, बल्कि महिलाओं की जीत भी सुनिश्चित की.

लाल किला के बाद श्रीनगर में भयंकर धमाका, बिखरी पड़ीं लाशें; जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तार जानें अब तक कितनी मौतें

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026