‘उंगली काट दूंगा और आंखें…’, किसकी इतनी मजाल? जिसने दे डाली तेजस्वी यादव को धमकी

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में बिहार की सियासत में गरमा-गर्मी बढ़ती जा रही है. वहीं अब AIMIM के नेता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ ऐसा बयान दिया जो हैरान कर देने वाला था.

Published by Heena Khan

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में बिहार की सियासत में गरमा-गर्मी बढ़ती जा रही है. वहीं अब AIMIM के नेता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ ऐसा बयान दिया जो हैरान कर देने वाला था. दरअसल, सोमवार को ज़िले के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के लोचा हाट में AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी द्वारा आयोजित एक रैली में, उम्मीदवार तौसीफ़ आलम ने तेजस्वी यादव को उंगली काटने से लेकर आँख निकालने तक की धमकी दे डाली.

तेजस्वी यादव को दे डाली धमकी

इतना ही नहीं बल्कि ओवैसी को आतंकवादी कहे जाने का विरोध करते हुए, उन्होंने ये भी कहा कि अगर चारा चोर का बेटा ओवैसी पर उंगली उठाएगा, तो मैं उसकी उंगली काट दूंगा. अगर वो आंख उठाएगा, तो मैं उसकी आंख निकाल दूंगा. इतना ही नहीं इस बीच, एआईएमआईएम उम्मीदवार तौसीफ़ आलम ने जो धमकी विपक्ष के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को दी है उससे बिहार की सियासत में बवाल मच गया है.

ओवैसी का ले लिया बदला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजद और महागठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक रैली में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को आतंकवादी कहा गया था. जिसे लेकर प्रतिक्रिया देते हुए, तौसीफ़ आलम ने ओवैसी को 20 करोड़ मुसलमानों का नेता बताया और तेजस्वी यादव को चारा चोर का बेटा भी बताया है.

इतना ही नहीं इस मामले को लेकर तौसीफ आलम ने असदुद्दीन ओवैसी के सामने तेजस्वी यादव को धमकी दी. उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी आज 20 करोड़ मुसलमानों की आवाज़ बन गए हैं. अगर आप उनकी आंखों में देखेंगे, तो वो आपकी आँखें निकाल लेंगे, अगर आप उंगली उठाएँगे, तो वो आपकी आँखें काट देंगे. अगर आप संभलकर बात नहीं करेंगे, तो वो आपकी आँखें काट देंगे.

तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर में दहाड़े तेज प्रताप! ‘भाई’ को लेकर कह दी ऐसी-ऐसी बातें; जानकर उड़ेंगे होश

बिहार में बज गई चुनावी घंटी! जानिए कितने बजे शुरू होगी वोटिंग? किन-किन सीटों पर पहले चरण में मतदान

Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026