किस दिन खुलेगी ‘वोटों की पेटी’ ? यहां जानिए बिहार चुनाव के नतीजों से जुड़ा हर एक अपडेट

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। वहीं आज पहले चरण के मतदान भी हो रहे हैं. जिसे लेकर चुनाव आयोग ने बताया कि पहले दौर में 121 सीटों पर और फिर दूसरे दौर में 122 सीटों पर मतदान होने हैं। वहीं इस चुनाव का नतीजा 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

Published by Heena Khan

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। वहीं आज पहले चरण के मतदान भी हो रहे हैं. जिसे लेकर चुनाव आयोग ने बताया कि पहले दौर में 121 सीटों पर और फिर दूसरे दौर में 122 सीटों पर मतदान होने हैं। वहीं इस चुनाव का नतीजा 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा। पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर यानी आज हो रहे हैं तो वहीं दूसरे के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। आज हो रहे पहले चरण के मतदान में कई दिग्गज नेता मैदान में हैं. जिनमे तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, मंगल पांडे और मैथिलि ठाकुर भी शामिल हैं. 

किस दिन आएंगे परिणाम ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें इन दोनों चरणों के बाद 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम सामने आ जाएगा। वहीं आपको बता दें इन दो चरणों में बिहार में 7.42 करोड़ मतदाता वोट डाल रहे हैं। वहीँ आज पहले चरण के मतदान हो रहे हैं जिसके चलते अब तक 27.65 % लोगों ने वोट दाल दिए हैं. वहीं बिहार के सभी दिग्गज नेताओं की किस्मत 14 नवंबर को खुलेगी। साथ ही बता दें इस ही दिन बिहार को उनका मुख्यमंत्री मिल जाएगा। 

महागठबंधन और NDA के बीच कड़ा मुकाबला

पहले चरण में कुल 121 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें से 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. इस चरण में 1,314 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं और उनके भाग्य का फैसला 3.75 करोड़ से ज़्यादा मतदाता करेंगे. इनमें 1.98 करोड़ पुरुष, 1.76 करोड़ महिलाएँ और 758 तृतीय-लिंग मतदाता शामिल हैं. पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं की संख्या 7,37,765 है. खास बात ये है कि इस चुनाव में एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. आज जिन 121 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें से भाजपा 48, जेडीयू 57, एलजेपी (रामविलास) 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 2 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. महागठबंधन की बात करें तो राजद 73, कांग्रेस 24, सीपीआई (एमएल) 14, सीपीआई 3, सीपीआई (एम) 5, वीआईपी 5 और आईआईपी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. प्रशांत किशोर की जनसुराज 119 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश में है.

‘RJD अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगी’ अब ऐसा क्या कर गए तेजस्वी जो विजय सिन्हा भड़क उठे?

Bihar Vidhan Sabha Voting Percentage: सामने आया 4 घंटे का वोटिंग प्रतिशत,जानिए किस जिले में कितनी हुई वोटिंग

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026