क्या करते हैं Anant Singh के जुड़वा बेटे? हो सकती है राजनीति में एंट्री!

Anant Singh Son: बता दें कि अनंत सिंह के दो जुड़वां बेटे हैं अभिषेक और अंकित. दोनों ने राजनीति शास्त्र की पढ़ाई की है. इससे पहले जब अनंत जेल में थे, तब वे अपनी मां के साथ इलाके में घूमते रहते थे.

Published by Divyanshi Singh

Anant Singh Son: पटना पुलिस ने रविवार तड़के विवादास्पद पूर्व विधायक और मोकामा से जदयू ( JDU) उम्मीदवार अनंत सिंह (Anant Singh) को जन सुराज (Jan Suraaj) कार्यकर्ता दुलारचंद यादव (Dularchand Yadav) की गुरुवार को हुई हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया.पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस सिंह के बाढ़ स्थित आवास पर पहुंची और बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया. अब कयास लगाया जा रहा है कि अनंत सिंह के बेटों की राजनीति में एंट्री हो सकती है. 

बेटे के राजनीति में आने की चर्चा

बता दें कि अनंत सिंह के दो जुड़वां बेटे हैं अभिषेक और अंकित. दोनों ने राजनीति शास्त्र की पढ़ाई की है. इससे पहले जब अनंत जेल में थे, तब वे अपनी मां के साथ इलाके में घूमते रहते थे. कहा जा रहा है कि अनंत अपने किसी बेटे को राजनीति में उतार सकते हैं.

जब इससे पहले अनंत जेल में थे तब उन्होंने 2022 के चुनाव में अपनी पत्नी को मैदान में उतारा. उनकी पत्नी जीत गईं, लेकिन राजनीति में सक्रिय नहीं रहीं. नतीजतन अब उनके बेटे के राजनीति में आने की चर्चा हो रही है.

पटना के एसएसपी ने क्या कहा ?

अनंत सिंह के हालिया गिरफ़्तारी के संबंध में पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया, “तारतर गांव के दो पक्षों का काफ़िला आ रहा था. दोनों के बीच झड़प हुई “घटनास्थल की जांच के सिलसिले में गवाहों के बयान लिए गए और घटनास्थल से जो वीडियो फुटेज मिले, उसकी जांच की गई. इस मामले में जो सबूत मिले हैं उसके आधार पर अनंत सिंह को बाढ़ इलाक़े के बेढना गांव से गिरफ़्तार किया गया है.”

कार्तिकेय शर्मा ने बताया, “जांच में पता चला है कि जिस वक़्त ये घटना हुई, उस वक़्त अनंत सिंह घटनास्थल पर मौजूद थे, जो इस हत्या के मुख्य अभियुक्त भी हैं. उनके अलावा मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम नाम के दो अन्य लोगों को भी गिरफ़्तार किया गया है. ये दोनों भी घटनास्थल पर मौजूद थे.” दुलारचंद की हत्या 30 अक्तूबर को हुई थी, जिसके बाद पूरे इलाक़े में तनाव फैला हुआ था.

मोकामा में अनंत  सिंह का हाल

अनंत सिंह ने 2020 के चुनाव में मोकामा सीट 35,000 वोटों से जीती थी. इस चुनाव में उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार को हराया था. 2022 के उपचुनाव में अनंत की पत्नी जीतीं, लेकिन अंतर घटकर 16,000 रह गया. 2024 के लोकसभा चुनाव में अनंत के समर्थन के बावजूद, जेडीयू उम्मीदवार लल्लन सिंह मोकामा से हार गए. आरजेडी उम्मीदवार ने 1,100 वोटों की बढ़त हासिल की.

कितने अमीर हैं अनंत कुमार सिंह? नेटवर्थ जान बड़े-बड़े बिजनेसमैन के भी उड़ जाएंगे होश!

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026