Bihar Chunav Result : क्या बिहार में बन पाएगी AIMIM की सरकार, अब किसने दे दिया नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव को ऑफर?

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने 5 सीटों पर जीत हासिल की है. 5 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद ओवैसी की पार्टी बिहार में सरकार बनाने की कोशिश में लग गई है.

Published by Preeti Rajput

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Chunav Result)  में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)  को 5 सीटों पर जीत मिली है. 5 सीट हासिल कर ओवैसी बिहार में सरकार बनाने की सोच रहे हैं. इसके लिए उन्होंने नए समीकरण भी गढ़ने शुरु कर दिए हैं. उन्होंने आरजेडी और जेडीयू को अपने साथ आने का खुला ऑफर तक दे दिया है. पार्टी ने सरकार बनाने की दावेदारी भी पेश कर दी है. इसके बदले में उन्होंने नीतीश कुमार को साल 2019 में पीएम उम्मीदवार बनाने तक का वादा कर दिया है. एआईएमआईएम ने खुलकर एक्स हैंडर पर उन्हें यह ऑफर दे दिया है.

ओवैसी ने दिया ऑफर

एआईएमआईएम बिहार के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि ‘हम, हमेशा जोड़ने की राजनीति करते हैं, तोड़ने की नहीं. इसीलिए अभी भी मौका है. AIMIM– मुख्यमंत्री, जेडीयू– 2 उपमुख्यमंत्री, 20 मंत्री, राजद– 6 मंत्री, कांग्रेस– 2 मंत्री, CPIML– 1 मंत्री, CPIM– 1 मंत्री Equal to सरकार और नीतीश कुमार प्रधानमंत्री उम्मीदवार, 2029. 

एक्स पर किया पोस्ट

एआईएमआईम ने अपने दिमाग लगाकर बिहार में सरकार बनाने की पूरी पेशकश कर डाली है. एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा- “अभी भी मौका है- जेडीयू, राजद, कांग्रेस, AIMIM, CPIML, CPIM Equal to सरकार” 

बिहार की सत्ता में आएगी AIMIM

गौरतलब हो कि इस बार विधानसभा चुनाव में जेडीयू को 85, आरजेडी- 25 सीटें, कांग्रेस – 6 और एआईएमआईएम ने 5 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है. सीपीआई-एमएल और सीपीआई एम ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की. कुल मिलाकर 124 सीटें होती हैं और बहुमत का आंकड़ा 122 है. तो अगर ओवैसी के साथ सब मिल जाता है, तो बिहार की सत्ता में ओवैसी की पार्टी भी आ सकती है. 

5 सीटों पर मिली जीत

बता दें कि, AIMIM सीमांचल क्षेत्र में खासा प्रभाव रखती है. पार्टी ने 243 सीटों में से केवल 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था. जिसमें से 5 सीटों पर उसे जीत हासिल हुई है. एआईएमआईएम ने चुनाव से पहले महागठबंधन में शामिल होने की कोशिश की थी. हालांकि राजद और कांग्रेस ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था. फिर ओवैसी की पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया. सीमांचल में ओवैसी की पार्टी पांच सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही.  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026