हेडमास्टर प्रमोशन पर हाई कोर्ट की ब्रेक! पुराने नियमों पर लगी रोक; जानें पूरा मामला

Chhattisgarh High Court Stay: याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि 2026 के नए नियमों के अनुसार TET पास करना अनिवार्य है.

Published by Shubahm Srivastava

CG Teacher Promotion Rules 2026: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बस्तर संभाग में हेड मास्टर (प्रधानपाठक) पदोन्नति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. अदालत ने पाया कि 23 मार्च 2026 का पदोन्नति आदेश पुराने 2019 नियमों के आधार पर जारी किया गया था, जबकि नए 2026 नियम पहले ही लागू हो चुके हैं.

पुराने नियमों पर आधारित आदेश पर आपत्ति

अदालत ने प्रथमदृष्टया माना कि पदोन्नति प्रक्रिया में गंभीर त्रुटि हुई है. 13 फरवरी 2026 से लागू नई नियमावली के बावजूद विभाग ने निरस्त हो चुके नियमों के तहत आदेश जारी किया, जिससे इसकी वैधता पर सवाल उठे.

शिक्षकों की याचिका और सुनवाई

दुर्गेश कुमार कश्यप समेत अन्य शिक्षकों ने इस आदेश को अदालत में चुनौती दी. मामले की सुनवाई जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच में हुई. याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता देवाशीष तिवारी ने दलील दी कि यह पदोन्नति आदेश पूरी तरह अवैध है.

TET अनिवार्यता और कानूनी विवाद

याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि 2026 के नए नियमों के अनुसार Teacher Eligibility Test (TET) पास करना अनिवार्य है. जिन शिक्षकों को पदोन्नति दी गई, वे इस योग्यता को पूरा नहीं करते. साथ ही यह आदेश Right to Education Act, NCTE नियमों और सुप्रीम कोर्ट के 2025 के फैसले के खिलाफ बताया गया.

पदोन्नति प्रक्रिया पर बढ़ी अनिश्चितता

हाई कोर्ट के इस फैसले से हेडमास्टर पदोन्नति प्रक्रिया पर फिलहाल अनिश्चितता बढ़ गई है. शिक्षकों की मांग है कि नई नियमावली के तहत ही प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाए. वहीं शिक्षक संघ ने इस मुद्दे पर सरकार से पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की मांग की है, अन्यथा वे खुद सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे.

Shubahm Srivastava

Recent Posts

बंद ट्रेन फिर पटरी पर! गोरखपुर-लखनऊ पैसेंजर को रेलवे ने दी हरी झंडी, जानें कब से होगी शुरू?

Gorakhpur Lucknow Passenger Update: 2020 में ट्रेन बंद होने के बाद इन जिलों के यात्रियों…

April 10, 2026

GT या LSG – किसे सपोर्ट कर रही हैं…जानें इस सवाल पर सारा तेंदुलकर ने क्या जवाब दिया? वीडियो हुआ वायरल

Sara Tendulkar Video: सारा एयरपोर्ट पर अपनी भाभी सानिया चंडोक के साथ नजर आईं, लेकिन…

April 10, 2026

CBSE का बड़ा फैसला! छात्रों के लिए नया नियम; 7 दिन में लागू होगा थर्ड लैंग्वेज सिस्टम

CBSE New Language Rules: बोर्ड ने सभी स्कूलों को नए नियमों को जल्द से जल्द…

April 10, 2026

अब डीजल नहीं, हाइब्रिड का जमाना! जानिए भारत में कौन-कौन सी SUV होगी लॉन्च?

Upcoming hybrid cars India: हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन और बैटरी के संयोजन से चलती हैं,…

April 10, 2026

Shani Dev remedies: शनिवार के इन अचूक उपायों से शांत होंगे शनि देव, दूर होगा साढ़ेसाती का असर

Shani Dev remedies: शनिवार के दिन किए गए विशेष उपाय जैसे पीपल पूजा, छाया दान,…

April 10, 2026

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026