Categories: जॉब

HTET Result 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कैसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

Haryana TET Result Link: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का परिणाम जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने परिणाम इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

Published by Shristi S
Haryana TET Result Link: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी ने 10 नवंबर 2025 को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) का परिणाम जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या bsehhtet.com पर जाकर देख सकते हैं. यह परीक्षा राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की पात्रता जांचने के लिए आयोजित की जाती है. HTET का आयोजन हर साल प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) पदों के लिए किया जाता है. इस साल परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2025 को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से पात्रता प्रमाणपत्र (Eligibility Certificate) प्रदान किया जाएगा.

HTET Result 2025 ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं. नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –

  • सबसे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Result” टैब पर क्लिक करें.
  • अब “HTET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि) दर्ज करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

HTET स्कोरकार्ड 2025 में क्या-क्या होगा शामिल?

HTET परिणाम में उम्मीदवार की व्यक्तिगत और परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाती हैं. उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि स्कोरकार्ड पर सभी विवरण सही हों. स्कोरकार्ड में निम्नलिखित जानकारियां होंगी-

Related Post
  • उम्मीदवार का नाम
  • श्रेणी (Category)
  • परीक्षा तिथि
  • विषय का विवरण
  • प्राप्त अंक
  • कुल अंक

HTET क्वालिफाइंग क्राइटेरिया 2025

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं. श्रेणीवार क्वालिफाइंग अंक इस प्रकार हैं –

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए: 60% अंक (90 अंक)
  • हरियाणा राज्य के SC और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: 55% अंक (82 अंक)
  • अन्य राज्यों के SC और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए: 60% अंक (90 अंक)
Shristi S
Published by Shristi S
Tags: HTET Result

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026