Categories: जॉब

Bank of Maharashtra भर्ती: 350 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका

BOM Admit Card 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल II - प्रोजेक्ट 2025-26 भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है.

Published by Mohammad Nematullah

BOM Admit Card 2025: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल II – प्रोजेक्ट 2025-26 पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते है.

आवेदन 10 से 30 सितंबर, 2025 तक आमंत्रित किया गया था. 350 रिक्तियों पर भर्ती के लिए परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने की उम्मीद है. आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार उम्मीदवार 12 अक्टूबर 2025 तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

Related Post

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवार का चयन एक परीक्षा (यदि आवश्यक हो) और एक व्यक्तिगत साक्षात्कार/चर्चा के आधार पर किया जाएगा. बैंक उम्मीदवार की योग्यता अनुभव और उपयुक्तता के आधार पर आवेदन की प्रारंभिक जांच कर सकता है. अंतिम चयन पूरी तरह से व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त अंक पर निर्भर करेगा जो कुल 100 अंकों का होता है.

न्यूनतम साक्षात्कार अंक और मेरिट सूची

साक्षात्कार में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 अंक और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा दिव्यांगजन को न्यूनतम 45 अंक प्राप्त करने होंगे. यदि एक से अधिक उम्मीदवार के समान (कट-ऑफ अंक) अंक आते हैं तो उनकी आयु के आधार पर अवरोही क्रम में एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी. बैंक प्राप्त आवेदन की संख्या के आधार पर चयन प्रक्रिया में परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है.

बेहद निंदनीय, हर भारतीय नाराज… CJI बीआर गवई पर हुए हमले पर PM मोदी का बड़ा बयान

जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल II एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं.
  • होमपेज पर, वर्तमान रिक्तियों पर जाएं- स्केल II, III, IV, V, और VI में भर्ती परियोजना 2025-26 चरण II.
  • जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल II-प्रोजेक्ट 2025-26 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.
Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026