Categories: व्यापार

Silver Price Today: चांदी में तेजी या गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?

Silver Price Today 6 April 2026: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर चांदी पर भी पड़ रहा है. चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. आइए जानते हैं आज क्या है चांदी का दाम?

Published by Preeti Rajput

Silver Price Today 6 April 2026: ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. आज बाजार के खुलते ही कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2532 रुपये गिरावट के साथ 2,29,963 रुपये किलो हो गए हैं. पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,32,495 रुपये किलो पर बंद हो गई थी. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में चांदी की कीमत 2,37,000 रुपये प्रति किलो पर है. वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, चांदी की कीमत 2,50, 000 रुपये किलो पर है. 

जानें चांदी का भाव आपके शहर में

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,500  ₹25,000 ₹2,50,000
मुंबई ₹2,500  ₹25,000 ₹2,50,000
कोलकाता ₹2,500  ₹25,000 ₹2,50,000
चेन्नई ₹2,500  ₹25,000 ₹2,50,000
पटना ₹2,500  ₹25,000 ₹2,50,000
लखनऊ ₹2,500  ₹25,000 ₹2,50,000
मेरठ ₹2,500  ₹25,000 ₹2,50,000
कानपुर ₹2,500  ₹25,000 ₹2,50,000
अयोध्या ₹2,500  ₹25,000 ₹2,50,000

पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, पिछले कारोबारी दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं हुआ. चांदी का भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही.
इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. इसका भाव 5.49 डॉलर गिरकर 69.57 डॉलर प्रति औंस तक रह गया है. कारोबारियों के मुताबिक, शुक्रवार को कीमतें केवल इसलिए स्थिर थीं, क्योंकि ग्लोबल मार्केट गुड फ्राइडे की वजह से बंद थे. 

Related Post

विशेषज्ञों की राय

विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में तनाव और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों का असर बाजार पर देखने को मिल रहा है. ईरान के खिलाफ संभावित कार्रवाई के संकेत के कारण निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. जिससे डॉलर मजबूत हुआ और चांदी की कीमतों पर दबाव आया. 

   ₹25,000

Preeti Rajput

Recent Posts

करोड़ों की दौलत होने के बाद भी 83 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन को ये चीज कर रही है परेशान

Amitabh bachchan Blog: बॉलीवुड के शानदार एक्टर इन दिनों चर्चे में बने हुए हैं. हाल…

April 6, 2026