Silver Price Today 30 March 2026: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं, तो कभी अचानक गिरावट आ जाती है. आज बाजार खुलने तक, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2,27,750 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है.
ध्यान देने वाली बात है कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक पहुंचकर अपना ऑल टाइम हाई बना चुका है. दिल्ली में अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत घटकर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई है.
पिछले कारोबारी दिन चांदी का हाल
दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कीमती धातुओं की कीमतों में करीब 5% की गिरावट देखने को मिली. चांदी की कीमत 11,250 रुपये घटकर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई.
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, बुधवार को बाजार बंद होने पर चांदी का भाव 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम था. राम नवमी के कारण गुरुवार को बाजार बंद रहा. अंतरराष्ट्रीय लेवल पर हाजिर चांदी 0.23% बढ़कर 68.12 डॉलर प्रति औंस हो गई.
मेन शहरों चांदी का हाल
दिल्ली ₹2,45,000
मुंबई ₹2,45,000
कोलकाता ₹2,45,000
चेन्नई ₹2,50,000
पटना ₹2,45,000
लखनऊ ₹2,45,000
मेरठ ₹2,45,000
कानपुर ₹2,45,000
अयोध्या ₹2,45,000
गाजियाबाद ₹2,45,000
नोएडा ₹2,45,000
गुरुग्राम ₹2,45,000
चंडीगढ़ ₹2,45,000
जयपुर ₹2,45,00

