Silver Price Today 27 March 2026: आज शुक्रवार यानी 27 मार्च को चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई. पश्चिम एशिया में जारी चलते तनाव के हालात, ने निवेशकों का ध्यान एक बार फिर कीमती धातुओं की ओर खींचा है. ऐसे अनिश्चित माहौल में निवेशक सही विकल्पों की तलाश करते हैं, जिससे चांदी जैसी धातुओं की मांग बढ़ती है.
सुबह 6:45 बजे तक चांदी की कीमत 68.10 अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गई, जो करीब 0.2% की बढ़त दर्शाती है. हालांकि, ये अभी भी 70 डॉलर के लेवल से नीचे बनी हुई है. भारत के मेन शहरों में चांदी की कीमतें लगभग एक समान बनी हुई हैं. अधिकांश शहरों में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,500 रुपये, 100 ग्राम का 25,000 रुपये और 1 किलोग्राम का 2,50,000 रुपये है.
भारत में आज चांदी के भाव
भारत के कई मेन शहरों में चांदी की कीमतें लगभग सेम हैं. अधिकतर शहरों में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,500 रुपये, 100 ग्राम का 25,000 रुपये और 1 किलोग्राम का 2,50,000 रुपये है. हालांकि, चेन्नई में कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं, जहां 10 ग्राम चांदी 2,600 रुपये, 100 ग्राम 26,000 रुपये और 1 किलोग्राम 2,60,000 रुपये पर बिक रही है. ये अंतर स्थानीय मांग और अन्य कारकों के कारण हो सकता है.
शहरों के अनुसार चांदी के दाम
City 1 Kg Silver Rate
दिल्ली में चांदी के दाम 2,50,000
मुंबई में चांदी के दाम 2,50,000
कोलकाता में चांदी के दाम 2,50,000
चेन्नई में चांदी के दाम 2,60,000
पटने में चांदी के दाम 2,50,000
लखनऊ में चांदी के दाम 2,50,000
डॉलर में कमजोरी से मिला सहारा
अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने भी चांदी की कीमतों को सहारा दिया है. डॉलर इंडेक्स 0.1% गिरकर 99.87 पर आ गया. जब डॉलर कमजोर होता है, तो अन्य देशों के निवेशकों के लिए चांदी सस्ती हो जाती है, जिससे इसकी मांग बढ़ती है. इसके अलावा, चांदी को मुद्रा अवमूल्यन के खिलाफ एक सेफ ऑप्सन के रूप में भी देखा जाता है.

