Home > व्यापार > PM kisan 22nd Installment: पीएम किसान लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर, ध्यान में रखें ये बातें; वरना रुक जाएगी अगली किस्त!

PM kisan 22nd Installment: पीएम किसान लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर, ध्यान में रखें ये बातें; वरना रुक जाएगी अगली किस्त!

PM kisan Latest Update: पीएम किसान की 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी हो सकती है. कुछ अनुमानों में यह भी कहा जा रहा है कि होली से पहले किस्त आ सकती है, हालांकि आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है.

By: Shubahm Srivastava | Published: February 11, 2026 9:07:33 PM IST



PM kisan 22nd Installment: अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और यह मानकर चल रहे हैं कि लिस्ट में नाम होने से ₹2000 की किस्त पक्की है, तो सावधान हो जाइए. अब कई मामलों में नाम लिस्ट में होने के बावजूद भी किस्त अटक रही है. इसकी मुख्य वजह तकनीकी और दस्तावेजी गड़बड़ियां हैं, जिन्हें समय रहते ठीक करना जरूरी है.

किसानों को सालाना मिलती है ₹6000 की आर्थिक मदद

पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की एक प्रमुख स्कीम है, जिसके तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक मदद दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में, हर चार महीने पर ₹2000 के रूप में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है.

इस दिन जारी हो सकती है 22वीं किस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान की 22वीं किस्त मार्च 2026 में जारी हो सकती है. कुछ अनुमानों में यह भी कहा जा रहा है कि होली से पहले किस्त आ सकती है, हालांकि आधिकारिक तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है.

किन लोगों को नहीं मिलेगी किस्त?

किस्त रुकने की सबसे बड़ी वजह OTP आधारित e-KYC का पूरा न होना है. यदि किसान ने e-KYC नहीं कराया है, तो नाम लिस्ट में होने के बावजूद पैसा ट्रांसफर नहीं होगा. इसके अलावा, आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक न होना, गलत या बंद बैंक अकाउंट, तथा जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी भी भुगतान रुकने का कारण बन सकती है. सरकार अब लैंड सीडिंग यानी जमीन के रिकॉर्ड के सत्यापन पर विशेष ध्यान दे रही है.

कैसे करें पैसों की जांच?

यह जांचने के लिए कि पैसा आएगा या नहीं, किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर ‘बेनिफिशियरी लिस्ट’ में अपना नाम देख सकते हैं. राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनकर ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
 
अगर कोई समस्या हो तो तुरंत नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर e-KYC पूरा कराएं, आधार-बैंक लिंक चेक कराएं और जमीन के रिकॉर्ड सही कराएं. समय पर सुधार करने से किस्त मिलने में देरी नहीं होगी.

स्कूल, कॉलेज, बैंक,ऑफिस और मार्केट बंद हैं या खुले? गुरुवार को घर से निकलने से पहले नोट कर लें हर जरूरी बात

Advertisement