Categories: व्यापार

Petrol Diesel Price Today: आज के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें क्या है आपके शहर में रेट?

Petrol Diesel Price Today: तेल मार्केटिंग कंपनियों ने शनिवार (28 जून, 2025) के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Published by Sohail Rahman

Petrol Diesel Price Today: शनिवार (28 जून, 2025) के लिए तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों की ऐलान कर दिया है। हालांकि, आज तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, मार्च, 2024 में आखिरी बार तेल के दामों में कटौती की गई थी। जब भारत में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कीमतों में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी। लेकिन उसके बाद से देश में तेल के कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है।

कौन तय करता है कीमत?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन एक तय समय पर अपडेट की जाती हैं, ताकि लोगों को ताजा दरों की जानकारी मिल सके। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) सुबह 6 बजे नई दरें जारी करती हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि दुनिया भर में हर दिन कच्चे तेल की कीमतें और विदेशी मुद्रा विनिमय दरें बदलती रहती हैं। ऐसे में अगर समय पर दरें अपडेट नहीं की गईं तो कंपनियों को घाटा हो सकता है या उपभोक्ताओं को पुरानी दरों पर ही पेट्रोल और डीजल खरीदना पड़ सकता है। रोजाना कीमतें बदलने से पारदर्शिता भी बनी रहती है और उपभोक्ता को भरोसा रहता है कि वह सही कीमत चुका रहा है।

Related Post

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                                पेट्रोल                             डीजल
  • नई दिल्ली                         94.72                            87.62
  • मुंबई                               104.21                           92.15
  • कोलकाता                       103.94                           90.76
  • चेन्नई                              100.75                           92.34
  • अहमदाबाद                     94.49                             90.17
  • बेंगलुरू                         102.92                            89.02
  • हैदराबाद                       107.46                            95.70
  • जयपुर                          104.72                             90.21
  • लखनऊ                        94.69                               87.80
  • पटना                           105.58                             93.80

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम आसानी से जान सकते हैं। इसके लिए आपको ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एसएमएस भेजना होगा। अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो शहर कोड के साथ RSP लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें और अगर आप BPCL के ग्राहक हैं तो RSP लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेज सकते हैं।

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026