Categories: व्यापार

Petrol Diesel Price Today: देश के किन शहरों में पेट्रोल बिक रहा 100 रुपये प्रति लीटर, कहां हुआ सस्ता; यहां देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, तो इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ता है. शनिवार (14 फरवरी, 2026) को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्या रहीं, यहां जानें.

Published by JP Yadav

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भले ही कच्चे तेल की कीमतों में कमी आई है, लेकिन भारत में इसका असर नजर नहीं आ रहा है. पिछले दिनों संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) ने ईंधन के दामों में हल्की नरमी दिखाई है, लेकिन भारत में तेज की कीमतें रुपये की स्थिति और सरकारी टैक्स समेत कई अन्य वजहों पर भी निर्भर करती हैं. ऐसे में देश के करीब-करीब सभी शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है. रोजाना की तरह तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार (14 फरवरी, 2026) को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं.

14 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये लीटर मिल रहा है तो डीजल  की कीमत 87.67 प्रति लीटर है. इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 105.45 रुपये, जबकि डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर है. दक्षिण के अहम राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल 100.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.39 प्रति लीटर बिक रहा है. 

शहर            पेट्रोल (रुपये)          डीजल (रुपये)

Related Post

दिल्ली              94.72                      87.62
मुंबई:              104.21                     92.15
बेंगलुरु            102.92                     89.02
कोलकाता       103.94                    90.76
चेन्नई              100.75                     92.34
पुणे                104.04                    90.57
चंडीगढ़          94.30                      82.45
इंदौर             106.48                    91.88
पटना             105.58                     93.80
सूरत              95.00                      89.00
लखनऊ          94.69                      87.80
नासिक           95.50                     89.50
अहमदाबाद      94.49                    90.17
हैदराबाद         107.46                   95.70
जयपुर             104.72                  90.21

पिछले दो साल से स्थिर क्यों हैं पेट्टोल-डीजल की कीमतें?

यहां पर बता दें कि केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में मई 2022 के बाद से  कटौती की गई, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है. यह अलग बात है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इसके बावजूद भारतीय उपभोक्ताओं के लिए कीमतें तुलनात्मक रूप से स्थिर बनी हुई हैं.

कैसे चेक करें अपने शहरों में तेल के दाम

Indian Oil उपभोक्ता अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे  RSP  के साथ 9224992249 पर भेजें. तत्काल आपको ताजा रेट पता चलेंगे. इसी तरह BPCL ग्राहक RSP  लिखकर 9223112222 पर भेजें तो पेट्रोल और डीजल के दाम मिल जाएंगे.  HPCL ग्राहक HP Price  लिखकर 9222201122 पर भेजें, उन्हें भी ताजा तेल के दाम पता चलेंगे.

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

ट्रैफिक चालान से छुटकारा! इस दिन लगेगी दिल्ली में स्पेशल लोक अदालत

Lok Adalat 2026: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से…

March 31, 2026

Trump Approval Rating: ईरान युद्ध पड़ा भारी, डोनाल्ड ट्रंप का MAGA मैजिक खत्म! रेटिंग हुई धड़ाम

Donald Trump: हालिया आंकड़ों के अनुसार, उनकी नेट अप्रूवल रेटिंग गिरकर -17 पर पहुंच गई…

March 31, 2026

Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

toll tax rates: टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन…

March 31, 2026

ओवरटाइम कराना अब महंगा! महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर; हरियाणा सरकार के नए नियम लागू

Haryana Latest News: नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में अधिकतम…

March 31, 2026

Cicada COVID variant: 23 देशों में फैल रहा नया ‘कोरोना’! क्या है Cicada Virus, भारत के लिए कितनी चिंता?

Corona New Variant Cicada Virus: दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट Cicada BA.3.2 फैल रहा…

March 31, 2026

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

March 31, 2026