Categories: व्यापार

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की आज की कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें क्या है आपके शहर में रेट?

Petrol Diesel Price Today: ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 70 डॉलर के पार पहुंच गया है और इसका असर मंगलवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।

Published by Sohail Rahman

Petrol Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में चल रही उथल-पुथल का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 70 डॉलर के पार पहुंच गया है और इसका असर मंगलवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव किया है। हालांकि, देश के महानगरों जैसे दिल्ली और मुंबई में तेल के दाम स्थिर हैं।

यूपी के इन जिलों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल भी 9 पैसे बढ़कर 87.98 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 96 पैसे घटकर 94.44 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है, जबकि डीजल 1.09 पैसे घटकर 87.51 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 18 पैसे घटकर 105.23 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है, जबकि डीजल 17 पैसे घटकर 91.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में इसकी कीमतों में उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 69.13 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। डब्ल्यूटीआई का रेट भी बढ़कर 67.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • शहर                               पेट्रोल                     डीजल
  • दिल्ली                            94.72                      87.62
  • मुंबई                             103.44                    89.97
  • चेन्नई                             100.76                    92.35
  • कोलकाता                      104.95                    91.76 
  • गाजियाबाद                    94.44                       87.51
  • नोएडा                          94.85                       87.98 
  • पटना                           105.23                     91.49

हर रोज सुबह 6 बजे जारी होती हैं नई दरें

पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे बदलती हैं। नई दरें सुबह 6 बजे से लागू हो जाती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतनी अधिक दिखाई देती हैं।

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, खरीदारी से पहले यहां जानें पूरी डिटेल

Petrol Diesel Price Today: आज के लिए पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई जारी, टंकी फुल कराने से पहले यहां जानें क्या है आपके शहर में रेट?

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026