Categories: व्यापार

20 रुपये से भी कम दाम में मिलेगा ये शेयर! आज होगी बड़ी बैठक

इंफीबीम एवेन्यूज लिमिटेड ने बीएसई को सूचित किया कि निदेशक मंडल की बैठक 10 नवंबर 2025 को आयोजित होगी. मीटिंग में कंपनी के राइट्स इश्यू पर फैसला किया जाएगा. बैठक में राइट्स इश्यू की रिकॉर्ड डेट और अन्य जरूरी मामलों पर भी फैसला किया जाएगा.

Published by Anshika thakur

Infibeam Avenues: शेयर मार्केट खुलने पर सोमवार को निवेशक कुछ पेनी शेयरों पर नजर रखेंगे. ऐसा ही एक पेनी शेयर है इंफीबीम एवेन्यूज लिमिटेड (Infibeam Avenues Ltd). दरअसल सोमवार को कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक तय है. बैठक में कंपनी के कॉरपोरेट एक्शन पर फैसला लिया जाएगा.

बैठक में क्या फैसला लिया जाएगा?

इंफीबीम एवेन्यूज लिमिटेड ने बीएसई को सूचित किया कि निदेशक मंडल की बैठक 10 नवंबर 2025 को आयोजित होगी. मीटिंग में कंपनी के राइट्स इश्यू पर फैसला किया जाएगा. बैठक में राइट्स इश्यू की रिकॉर्ड डेट और अन्य जरूरी मामलों पर भी फैसला किया जाएगा. पनी ने कहा कि यह बैठक राइट्स इश्यू से जुड़ी प्रक्रियाओं को फाइनल करने और भविष्य की पूंजी योजनाओं पर फैसला लेने के लिए बुलाई गई है. इसके साथ ही कंपनी 13 नवंबर 2025 को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करेगी. इंफीबीम एवेन्यूज भारत की टॉप फिनटेक कंपनियों में से एक है, जो डिजिटल पेमेंट और ई-कॉमर्स के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करती है.

Related Post

स्टॉक का प्रदर्शन

शुक्रवार को इंफीबीम एवेन्यूज के शेयरों में हल्की बढ़त देखी गई. सप्ताह के आखिरी दिन बीएसई पर कंपनी के शेयर में 0.44% की तेजी आई और यह 18.25 रुपये पर बंद हुए. कारोबार के दौरान शेयर का उच्चतम स्तर 18.51 रुपये और न्यूनतम स्तर 17.80 रुपये रहा. इंफीबीम एवेन्यूज का शेयर 52 सप्ताह के सबसे निचले 12.61 रुपये से बढ़कर सबसे ऊँचे 26.41 रुपये तक पहुँच गया है. अब शेयर अपने सबसे निचले स्तर से करीब 45% ज्यादा कीमत पर बिक रहा है. हाल ही में इंफीबीम एवेन्यूज को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी में भुगतान सेवा प्रदाता (PSP) के रूप में काम करने की IFSCA से प्रायोगिक मंजूरी मिल गई. इसे IA Fintech IFSCA Pvt. Ltd. को अनुमोदित किया गया जो पूरी तरह IAL की स्वामित्व वाली कंपनी है.

Anshika thakur

Recent Posts

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026