Categories: व्यापार

Gold Silver Price Today: लगातार गिर रही सोने-चांदी की कीमत, खरीदने का बना रहे मन तो यहां जानें लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: शुक्रवार (27 जून, 2025) को जारी कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 95,784 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। तो वहीं, चांदी की कीमत घटकर 1,05,193 हो गई है।

Published by Sohail Rahman

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रही है। शुक्रवार (27 जून, 2025) को जारी कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 95,784 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, तो वहीं, चांदी की कीमत घटकर 1,05,193 हो गई है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को सोने की कीमतों में 1,375 रुपये की गिरावट आई है। चांदी की कीमतों में 1,957 रुपये की कटौती देखने को मिल रही है। शनिवार और रविवार को छुट्टी रहने की वजह से ताजा कीमतें जारी नहीं की जाती है।

22 कैरेट सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने का भाव 95,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 87,738 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 71,838 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। वहीं 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने का भाव 56,034 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Related Post

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

अगर आप घर बैठे सोने-चांदी का भाव जानना चाहते हैं तो इन 2 बेहद आसान तरीकों से सोने-चांदी के ताजा भाव जान सकते हैं। सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर रेट्स की जानकारी ले सकते हैं। दूसरा आप नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी रेट्स जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के तुरंत बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे।

अलग से लगता है मेकिंग चार्ज और टैक्स

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, ऊपर बताए गए सोने-चांदी के रेट बिना मेकिंग चार्ज और जीएसटी के हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी के भाव की जानकारी देता है। यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने-चांदी के रेट बताए जाते हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए एक समान हैं। इसमें कोई GST शामिल नहीं है। अगर आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर GST और मेकिंग चार्ज अलग से देना होगा।

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Iran Israel War: अगर अमेरिका-इजराइल ने नहीं मानी ईरान की ये 6 शर्तें, तो मचेगी भयंकर तबाही; नहीं होगी जंग खत्म

Middle East War: अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रही जंग ने पूरी दुनिया…

March 23, 2026

Today Weather: दिल्ली में बारिश! गर्मी की मार झेल रहा यूपी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय खुशनुमा  हो गया है. जहां दिल्ली से…

March 23, 2026

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026