Categories: व्यापार

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, खरीदारी से पहले यहां जानें आज की लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को जारी कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 98,243 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं, चांदी की कीमत 1,12,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

Published by Sohail Rahman

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। गिरावट के बाद शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला। शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को जारी कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 98,243 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं, चांदी की कीमत 1,12,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को सोना 790 रुपये महंगा हो गया। वहीं, चांदी 1700 रुपये महंगा हो गया। इस हिसाब से सोने की गुणवत्ता के मुताबिक कीमतों में वृद्धि देखने को मिली है।

22 कैरेट सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 97,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 89,991 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) शुद्धता वाला सोना 73,682 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। वहीं, 585 (14 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 57,472 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी, यहां जानें क्या है आपके शहर का रेट?

घर बैठे ऐसे जानें कीमत

अगर आप घर बैठे सोने-चांदी का भाव जानना चाहते हैं तो इन 2 बेहद आसान तरीकों से सोने-चांदी के ताजा भाव जान सकते हैं। सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर रेट्स की जानकारी ले सकते हैं। दूसरा, आप नीचे दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी रेट्स जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के तुरंत बाद आपको एसएमएस के जरिए रेट्स पता चल जाएंगे।

रिटायरमेंट तक नहीं करना होगा इंतजार! हर 10 साल में निकाल सकेंगे PF का पूरा पैसा, जानें सरकार के प्लान में क्या है खास?

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

West Bengal Election: 182 सीटों पर किस्मत आजमाएगा ओवैसी-कबीर गठबंधन, बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल!

West Bengal Assembly Election: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात की घोषणा की है…

March 23, 2026

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी के दिन कर लें इस मंत्र का जाप, घर में कभी नहीं होगी इस चीज की कमी

Lakshmi Panchami 2026: आज 23 मार्च को लक्ष्मी पंचमी है. आज के दिन लोग अपना…

March 23, 2026